
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- रीवा
- /
- रीवा: लोकायुक्त के...
रीवा: लोकायुक्त के रडार पर पुलिस के बड़े अफसर व इंजीनियर, दर्ज हुई FIR

Rewa Lokayukta News: नौकारी सेवा काल के दौरान अकूत सम्पत्ति अर्जित करने वाले पुलिस अफसर, इंजीनियर जैसे अधिकारियों के खिलाफ रीवा लोकायुक्त ने शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है। ऐसे 8 धन कुबेर शामिल है। जिसमें जबलपुर के एडिशन एसपी रामखेलावन शुक्ला, रिटायर्ड डीएसपी श्रीनाथ सिंह सहित 8 ऐसे अफसर शामिल है।
एफआईआर दर्ज
लोकायुक्त एसपी रीवा गोपाल सिंह धाकड़ ने इस सबंध में जानकारी देते हुए बताया कि कार्यालय रीवा में आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के जांच प्रकरणों की जांच के उपरांत विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण विवेचना में लिए गए हैं।
इन पर दर्ज हुआ प्रक्ररण
अशोक कुमार गुप्ता सचिव ग्राम पंचायत उज्जैनी जनपद पंचायत देवसर जिला सीधी।
श्रीमती प्रेमवती खैरवार तत्कालीन महापौर नगर पालिक निगम सिंगरौली ।
नरेश सिंह चौहान आरक्षक थाना कोतवाली जिला सीधी हाल सहायक उपनिरीक्षक मऊगंज जिला रीवा।
राकेश कुमार जैन सहायक इंजीनियर नगर पालिक निगम सिंगरौली।
मोतीलाल कुशवाहा शाखा प्रबंधक बैंक मुख्यालय क्षेत्रीय शाखा मड़वास जिला सहकारी बैंक मर्यादित जिला सीधी।
मोहित तिवारी ग्राम रोजगार सहायक ग्राम पंचायत खोचीपुर विकासखंड सिहावल जिला सीधी।
रामखेलावन शुक्ला तत्कालीन उप पुलिस अधीक्षक सीआईडी भोपाल हाल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संभाग जबलपुर।
श्रीनाथ सिंह बघेल तत्कालीन उप पुलिस अधीक्षक हरिजन कल्याण जिला सतना हाल में सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी है।
