रीवा

Rewa: पुलिस के पकड़ से बाहर चोर, एक रात में उड़ाए दो फोरव्हीलर

Rewa: पुलिस के पकड़ से बाहर चोर, एक रात में उड़ाए दो फोरव्हीलर
x
रीवा / Rewa:  जिले में चोर गिरोह तक पुलिस नही पहुंच पा रही हैं इसी का परिणाम है कि आये दिन चोर आम लोगों को कंगाल कर रहे हैं। पुलिस चोरो को पकड़ने में नाकाम दिख रही है।

रीवा / Rewa: जिले में चोर गिरोह तक पुलिस नही पहुंच पा रही हैं इसी का परिणाम है कि आये दिन चोर आम लोगों को कंगाल कर रहे हैं। पुलिस चोरो को पकड़ने में नाकाम दिख रही है।

चोरो के न पकड़े जाने से चोरी की घटनाओं में हर दिन इजाफा हो रहा है। जिले में एक रात में दो फोरव्हीलर वाहन चोरो ने पार कर दिये हैं।

लेकिन पुलिस के रिपोर्ट लिखने के बाद अभी तक चोरों का पता नही चल पाया है। माना जा रहा है कि चोर उत्तर प्रदेश के हैं।

पहली चोरी की घटना

मिली जानकारी के अनुसार मनगवां थाने के गंगेव चैकी अन्तर्गत गोंदरी गांव में चोरों ने घर के बाहर खडी गाडी को पार कर दिया।

सुबह होने पर वाहन के मालिक कैलाश सिंह को जानकारी हुई तो वह थाने में जाकर रिर्पोट दर्ज करवा दी।

पुलिस को वाहन के मालिक ने बताया कि उनकी घर के बाहर खडी थी। सुबह 5 बजे जब बाहर निकलकर देखा तो गाडी नही थी।

दूसरी चोरी की घटना

वही चोर की दूसरी घटना में चोरो ने गढ़ थाने के परासी गांव से भी एक चार पहिया वाहन चोरी कर ले गये। बताया जाता है कि परासी के अजय कुमार तिवारी के घर के बाहर खडी जीप के चोरेा ने पार कर दिया।

अजय कुमार को भी चोरी की जानकारी सुबह जगने के बाद हुई तो उन्होने भी थाने में पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करवाई हैं।

श्री तिवारी ने पुलिस को लिखाए रिर्पोट में बताया कि उनकी जीप क्रमांक एमपी 17 सीए 2265 घर के बाहर खडी थीं। जिसे रात के समय चोरों ने पर कर दिया हैं।

जांच में जुटी पुलिस

चोरी की दोनो घटाना सामने आने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद चोरो को पकडने के लिए अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर दिया है।

हलांकि अभी तक चोरो का कोई सुराग पुलिस के हाथ नही लगा। पुलिस का मानना है कि चोर गिरोह में उत्तर प्रदेश के गैग का हांथ हो सकता हैं।

सीसीटीव्ही खंगाल रही पुलिस

चोरो को पकडने के लिए पुलिस हाइवे मे लगे सीसीटव्ही को खंगाल रही है। पुलिस ने सोहागी टोल प्लाजा में कुछ अहम सुराग मिले है।

सोहागी टोल प्लाजा में लगे सीसी टीवी कैमरे को चेक करने पर पता चला कि दो चोर गाड़ी को लेकर प्रयागराज तरफ जा रहे है।

आशंका जताई जा रही है कि इन दोनों घटनाओं में यूपी के बदमाशों का हांथ है जिन्होंने हाइवे के किनारे जीप उड़ाई और उन्हें लेकर यूपी चले गए।

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

    Next Story