रीवा

किशोरी से दुष्कृत्य के मामले में एक साल से फरार युवक को रीवा पुलिस ने मुंबई से दबोचा

Rewa MP News
x
Rewa MP News: किशोरी का अपहरण और उसके बाद दुष्कृत्य करने के मामले में पुलिस ने एक साल से फरार आरोपी को पकड़ लिया है।

Rewa MP News: किशोरी का अपहरण और उसके बाद दुष्कृत्य करने के मामले में पुलिस ने एक साल से फरार आरोपी को पकड़ लिया है। आरोपी युवक को पुलिस ने महराष्ट्र मुंबई से गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक को पुलिस ने पकड़ कर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश के बाद आरोपी को जेल भेज दिया है। आरोपी के खिलाफ थाने में आईपीसी की धारा 363, 366, 376, 34, 3-4 पॉक्सो एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध है। यह कार्रवाई विवि थाना पुलिस द्वारा की गई है।

पुलिस ने बताया कि नौढिया थाना अंतर्गत देवतालाब निवासी बृजेश सेन पुत्र मुद्रिका सेन 23 वर्ष ने एक साल पूर्व क्षेत्र की एक किशोरी का अपहरण कर उसके साथ गलत काम किया था। घटना की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। इसी कड़ी में गत दिवस पुलिस को मुखबिर ेस सूचना मिली कि वह मुंबई में है। सूचना मिलने पर विवि की टीम मुंबई के लिए रवाना हुई जहां से पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया।

पूर्व में पकड़ा गया एक आरोपी

बताया गया है कि पुलिस ने किशोरी के अपहरण और दुष्कृत्य के मामले में दो लोगों को आरोपी बनाया था। जिसमें से एक आरोपी को तो पुलिस ने पूर्व में ही पकड़ लिया था। लेकिन मुख्य आरोपी बृजेश का पता नहीं चल पा रहा था।

भागने की फिराक में था युवक

विवि थाना प्रभारी विद्यावारिध तिवारी ने बताया कि आरेपी को पुलिस के आने की भनक लग गई थी। लेकिन इसके पहले की आरोपी भाग पाता, पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को धर दबोचा।

Next Story