
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- रीवा
- /
- रीवा नगर निगम का...
रीवा
रीवा नगर निगम का एक्शन: संपत्ति कर बकायादारों के प्रतिष्ठान सील किए, मैरिज गार्डन, होटल, कार्यालय और दुकानों में हुई तालाबंदी
Aaryan Puneet Dwivedi | रीवा रियासत
30 July 2024 11:27 AM IST

x
रीवा शहर में संपत्ति कर वसूली को लेकर नगर निगम ने कड़ा रुख अपना लिया है। सोमवार को निगम के राजस्व अमले ने बड़े बकायादारों के प्रतिष्ठानों को सील कर दिया है।
रीवा शहर में संपत्ति कर वसूली को लेकर नगर निगम ने कड़ा रुख अपना लिया है। सोमवार को निगम के राजस्व अमले ने बड़े बकायादारों के प्रतिष्ठानों को सील कर दिया है। जिनमें मैरिज गार्डन, होटल, कार्यालय और दुकानें शामिल हैं।
नगर निगम के आयुक्त सौरभ सोनवड़े ने बताया कि कई लोगों ने लंबे समय से संपत्ति कर का भुगतान नहीं किया था। इन लोगों को कई बार नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन उन्होंने कोई ध्यान नहीं दिया। इसलिए निगम को यह कठोर कदम उठाना पड़ा।
किनके प्रतिष्ठान सील किए गए
- सुमित्रा मैरिज हॉल (वार्ड क्र. 4): 2 लाख 37 हजार 320 रुपये का बकाया
- होटल हरिओम (वार्ड क्र. 16): 3 लाख 95 हजार 308 रुपये का बकाया
- राजीव लोचन द्विवेदी का कार्यालय (वार्ड क्र. 4): 1 लाख एक हजार 33 रुपये का बकाया
- राम प्यारी पति प्रयागदत्त का कार्यालय: 2 लाख 9 हजार 588 रुपये का बकाया
इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य शहर में संपत्ति कर वसूली को बढ़ावा देना और बकायादारों को नियमित रूप से कर का भुगतान करने के लिए प्रेरित करना है। जिन लोगों का संपत्ति कर, किराया या जलकर बकाया है, उन्हें जल्द से जल्द निगम में जाकर अपनी बकाया राशि जमा कर देनी चाहिए। ताकि उनके साथ ऐसी कार्रवाई न हो।
Next Story