रीवा

रीवा: विधायक सिद्धार्थ तिवारी बदलेंगे त्योंथर का नक्शा, पहली ही बैठक में अधिकारियो को दिया बड़ा निर्देश

Shashank Dwivedi | रीवा रियासत
3 Jan 2024 12:27 PM GMT
Updated: 2024-01-03 12:32:42
MLA Siddharth Tiwari
x

MLA Siddharth Tiwari

सिद्धार्थ तिवारी ने आगे कहा कि वर्तमान समय में धान खरीदी का काम किया जा रहा है, प्रत्येक खरीदी केंद्र में पूरी ईमानदारी के साथ किसानों के धान की खरीदी की जाए।

त्योंथर (Tyonthar News Today): विधानसभा क्षेत्र त्योंथर के विधायक सिद्धार्थ तिवारी राज ने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारियों की समीक्षा बैठक का आयोजन त्योंथर मुख्यालय मे किया। विभागवार प्रत्येक विषय पर चर्चा करते हुए प्रगतिशील कायर्यों को समय पर पूरा करने एवं संभावित नए कार्यों के संबंध में विस्तृत चर्चा कर दिशा निर्देश दिया

उन्होंने चर्चा के दौरान कहा कि मध्य प्रदेश शासन की समस्त योजनाओं का लाभ समाज के सबसे पिछले स्तर तक पहुंचाना भारतीय जनता पार्टी का लक्ष्य है और पार्टी का विधायक होने के नाते त्योंथर विधानसभा क्षेत्र में समस्त योजनाओं का पात्र हित ग्राहियों तक लाभ पहुंचाने की जिम्मेदारी मेरी है और इसमें किसी भी प्रकार से कोर कसर नहीं किया जाएगा।

उन्होंने आगे कहा कि जनता के काम को करने में तनिक भी लापरवाही करने वाले जिम्मेदार अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी और गड़बड़ी पाए जाने पर आवश्यक कार्यवाही प्रस्तावित की जाएगी।

सिद्धार्थ तिवारी ने आगे कहा कि वर्तमान समय में धान खरीदी का काम किया जा रहा है, प्रत्येक खरीदी केंद्र में पूरी ईमानदारी के साथ किसानों के धान की खरीदी की जाए। उन्होंने बिजली विभाग की समीक्षा करते हुए कहा कि वर्तमान समय में सिंचाई का समय है। किसानों को थ्री फेस लाइट मध्य प्रदेश शासन की मनसा अनुसार मिलनी चाहिए। इसमें किसी भी प्रकार की गड़बड़ी मान्य नहीं होगी।

Next Story