
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- रीवा
- /
- रीवा: रतहरा तालाब और...
रीवा: रतहरा तालाब और फ्लाई ओवर को लेकर Latest Update, उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने दिया बड़ा निर्देश

उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कलेक्ट्रेट रीवा में नगर निगम क्षेत्र के निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उप मुख्यमंत्री ने विभिन्न महत्वपूर्ण निर्माण कार्यों को समय सीमा में पूरा कराने के निर्देश दिये। रतहरा तालाब का जनवरी के प्रथम सप्ताह में लोकार्पण किया जाएगा। तालाब के शेष बचे हुए कार्य एक सप्ताह में पूर्ण करने के उप मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये।
सिरमौर चौराहे में फ्लाई ओवर का कार्य दो माह, नीम चौराहे में पुलिया तथा सड़क का निर्माण में 10 दिवस की समय सीमा का निर्धारण किया गया। बीहर नदी पर नया पुल निर्माण कार्य की उप मुख्यमंत्री ने समीक्षा की।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि रिवर फ्रंट का निर्माण कार्य तेजी से करें। बाबा घाट में 200 केएल तथा कोतवाली घाट में 400 केएल के सीवर ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण तत्काल शुरू कराएं।नदी में किसी भी स्थिति में गंदा पानी नहीं मिलना चाहिए।
उप मुख्यमंत्री ने घाट के सौंदर्यीकरण, नगर निगम क्षेत्र की स्वच्छता सहित विभिन्न अधोसंरचनात्मक विकास कार्यों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। बैठक में सांसद श्री जनार्दन मिश्र, नगर निगम के अध्यक्ष श्री व्यंकटेश पाण्डेय, प्रभारी कलेक्टर डॉ सौरभ सोनवणे, सहित तकनीकी अधिकारी निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।