
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- रीवा
- /
- रीवा नहीं रहा महफूज!...
रीवा नहीं रहा महफूज! Morning Walk पर निकले शासकीय कर्मचारी के अपहरण का प्रयास, फिर SP बंगले के कारण बची जान, भाग निकले सारे बदमाश

SP बंगले के कारण बची जान
रीवा (Rewa Crime News): शहर जहां महानगर राह पर धीरे-धीरे अग्रसर हो रहा है वहीं यहां की आपराधिक घटनाओं में भी काफी तेजी के साथ इजाफा हुआ है। हत्या, दुष्कृत्य, चाकूबाजी, चेन स्नेचिंग की घटनाएं तो अब आम हो गई है। अब तो यहां दिन दहाडे़ अपहरण की घटनाएं भी होने लगी है। इसी परिप्रेक्ष्य में बीते दिवस मॉर्निंग वॉक पर निकले सेवानिवृत्त शासकीय कर्मचारी के अपहरण का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। हालांकि आरोपी अपने मंसूबों में कामयाब हो पाते, भीड़ ने दौड़ कर उसे आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया। अंत में पकड़े जाने के डर से आरोपी भाग निकले। इस प्रकार आरोपी अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो पाए।
नरेन्द्र नगर निवासी रामनिवास यादव 65 वर्ष ने बताया कि बीते दिवस वह सुबह 5 बजे मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। अचानक पीछे से आए बाइक सवार बदमाशां ने उनके सिर पर चादर डाल कर अपहरण का प्रयास किया। लेकिन तेजी से झटका देने और शोच मचाने पर भीड़ एकत्रित होने लगी। जिसके बाद आरोपी भाग गए। यह घटनाक्रम सिविल लाइंस थाना के एसपी बंगला के समीप का होना बताया गया है। फरियादी द्वारा मामले की शिकायत थाने मे ंकर दी गई हैं।
SP बंगले की तरफ भागे
रामनिवास की माने तो आरोपियां के चंगुल से छूटने के बाद वह एसपी बंगला की तरफ भागे। एसपी बंगला के समीप जाकर खडे़ हो गए। ऐसा उन्होने इसलिए किया कि अगर कोई खतरा हुआ तो वह यहां से मदद मांगेगे। बताया गया है कि बदमाश चादर भी छोड़ कर भाग गए थे। जिसे बाद मेंं रामनिवास ने मॉडल साइंस कॉलेज के समीप फेंक कर चले गए थे।
सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
घटना की सूचना के बाद सिविल लाइंस पुलिस द्वारा आरोपियों की तलाश की जा रही है। आरोपियों का पता लगाने के लिए पुलिस द्वारा क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने अपने मुखबितर तंत्र को भी सक्रिय कर दिया है। शीघ्र ही आरोपी पुलिस की पकड़ में होंगे।