रीवा

रीवा चाणक्यपुरी गोलीकांड: गोली से घायल छात्रा को लेकर आया बड़ा अपडेट

रीवा चाणक्यपुरी गोलीकांड: गोली से घायल छात्रा को लेकर आया बड़ा अपडेट
x
चाणक्यपुरी में सोमवार की शाम घर में घुसकर छात्रा को गोली मारने वाला आरोपी अब भी पुलिस की पहुंच से दूर है।

रीवा। शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के चाणक्यपुरी में सोमवार की शाम घर में घुसकर छात्रा को गोली मारने वाला आरोपी अब भी पुलिस की पहुंच से दूर है। गोली से घायल छात्रा की हालत में अब सुधार बताया जा रहा है। संजय गांधी अस्पताल में छात्रा का उपचार चल रहा है। सिविल लाइन पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी आदर्श पाण्डेय पिता महेंद्र पाण्डेय निवासी दुआरी आपराधिक प्रवृत्ति का है, पूर्व से आरोपी के खिलाफ मारपीट व लूट जैसे मामले पंजीबद्ध हैं। विदित हो कि गोली युवती के गले में लगी थी। इसके बाद घायल छात्रा को गंभीर अवस्था में उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फिलहाल घटना के बाद पुलिस आरोपी के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर उसकी सरगमर्मी से तलाश कर रही है।

Next Story