रीवा

रीवा: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष पर हमला, नाले में धकेलकर हत्या का प्रयास, जाने...BIG UPDATE

Shashank Dwivedi | रीवा रियासत
8 Jun 2024 8:21 AM GMT
Updated: 2024-06-08 08:38:44
रीवा: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष पर हमला, नाले में धकेलकर हत्या का प्रयास, जाने...BIG UPDATE
x
कर्मचारी कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष पर हमला हुआ है।

रीवा। कर्मचारी कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष पर हमला हुआ है। आरोप है कि उन्हें जान से मारने की नीयत से नाले में धक्का मर कर गिरा दिया गया। जिससे उनका पैर फैक्कर हो गया। सिर व शरीर के अन्य भागों में भी गंभीर चोट आई हैं। लगभग एक सप्ताह बाद उन्हें एसजीएमएच से छु‌ट्टी दी गई है। बाणसागर के दो कर्मचारियों व एक अन्य पर आरोप लगाया है। विश्वविद्यालय पुलिस से पीड़ित ने नाले में धकेलकर हत्या के प्रयास का आरोप लगाते हुए आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस से की गई शिकायत में कर्मचारी कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद तिवारी निवासी अनंतपुर ने बताया कि 27 मई की सुबह करीब 6 बजे वो प्रतिदिन की तरह अपने साथियों के साथ पैदल घूमने विश्वविद्यालय रोड गए थे। इसी बीच जनता कॉलेज मोड़ से जब वह लौट रहा था तो फूल तोड़ने लगा, उसी समय विश्वविद्यालय की ओर से 3 लोग मोटर बाइक से आए जिसमें नामजद तीन लोगों पर उन्हें नाले में जान से मारने की नीयत से धक्का

देने का आरोप लगाया है। जिससे वो बेहोश हो गए। जिसके बाद बेहोशी हालत में उन्हें उनके परिवार के लोग घर ले गए। जिसके बाद पत्नी उर्मिला तिवारी व बच्चों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। पीड़ित ने बताया कि घटना के बाद भी आरोपी लगातार उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। उनके द्वारा पुलिस से जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।

Next Story