रीवा

रीवा में राजस्व महाअभियान: 4825 प्रकरणों का हुआ निराकरण

Rewa News
x

रीवा समाचार 

जिले भर में 18 जुलाई से 31 अगस्त तक चलाए जा रहे राजस्व महाअभियान में लंबित राजस्व प्रकरणों का निराकरण किया जा रहा है। अब तक विभिन्न राजस्व न्यायालयों में 4825 प्रकरण निराकृत किए गए हैं।

रीवा. जिले भर में 18 जुलाई से 31 अगस्त तक चलाए जा रहे राजस्व महाअभियान में लंबित राजस्व प्रकरणों का निराकरण किया जा रहा है। अब तक विभिन्न राजस्व न्यायालयों में 4825 प्रकरण निराकृत किए गए हैं।

इस संबंध में कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने बताया कि अपर कलेक्टर तथा एसडीएम न्यायालयों में 746 प्रकरण निराकृत किए गए। तहसीलदार तथा नायब तहसीलदार न्यायालयों में 4079 प्रकरणों का अभियान के दौरान किया गया। इनमें अविवादित नामांतरण, बंटवारा तथा अभिलेखों में सुधार के प्रकरण शामिल हैं।

कलेक्टर ने बताया कि तहसीलदार हुजूर ने 525, नायब तहसीलदार गोविंदगढ़ 134, नायब तहसीलदार बनकुइयाँ ने 267, तहसीलदार सिरमौर ने 113 तथा नायब तहसीलदार बैकुण्ठपुर ने 230 प्रकरणों का निराकरण किया।

नायब तहसीलदार लालगांव ने 212, नायब तहसीलदार शाहपुर ने 267, तहसीलदार मनगवां ने 124, नायब तहसीलदार गढ़ ने 124, नायब तहसीलदार सूरा ने 162 तथा नायब तहसीलदार डेल्ही ने 32 प्रकरणों का निराकरण किया।

तहसीलदार रायपुर कर्चुलियान ने 136, नायब तहसीलदार मनिकवार ने 203, नायब तहसीलदार पहड़िया ने 179, तहसीलदार त्योंथर ने 52, नायब तहसीलदार रायपुर सोनौरी ने 83 तथा नायब तहसीलदार चाक ने 109 प्रकरणों का निराकरण किया।

तहसीलदार जवा ने 41, नायब तहसीलदार गढ़ी ने 125, नायब तहसीलदार अतरैला ने 57, नायब तहसीलदार डभौरा ने 164, तहसीलदार गुढ़ ने 131 तथा नायब तहसीलदार दुआरी ने 292 प्रकरणों का निराकरण किया।

Next Story