
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- रीवा
- /
- रीवा में पेपर लीक...
रीवा में पेपर लीक मामला: 10वी हिंदी प्रश्न पत्र सोशल मीडिया में हुआ वायरल, 5 के खिलाफ FIR

Paper leak case in Rewa: सोमवार को 10वीं की बोर्ड परीक्षा शुरू होते ही सोशल मीडिया में पेपर वायरल होने लगा। इस मामले में प्रदेशभर में 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इनमें से दो नाबालिग मऊगंज जिला से भी हैं। जिन्हें साइबर पुलिस ने उठा लिया। ज्ञात हो कि 5 फरवरी से बोर्ड परीक्षा की शुरुआत होनी थी। पहले दिन 10 वीं की परीक्षा थी।
पहला पेपर हिंदी का था। परीक्षा शुरू होने के साथ ही सोशल मीडिया पर हिंदी के प्रश्न पत्र वायरल होने लगे। टेलीग्राम पर पेपर वायरल होना शुरू हुआ। इसकी शुरुआत इंदौर सहित कई शहरों में हुई। पेपर लीक होने की खबर माध्यमिक शिक्षा मंडल तक पहुंची। माशिमं ने इस बात से साफ इंकार कर दिया। वहीं इंदौर के जिला शिक्षा अधिकारी मंगलेश व्यास ने भी इससे इंकार किया।
उनका कहना था कि 9.45 बजे उनके पास भी किसी व्यक्ति ने वाट्सऐप पर पेपर लीक होने की सूचना भेजी थी। हिंदी का प्रश्न पत्र सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद माध्यमिक शिक्षा मंडल एक्शन में आया। माशिमं ने साइबर क्राइम के पास एफआईआर दर्ज कराई।
साइबर क्राइम ने पेपर लीक मामले में प्रदेशभर से पांच लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। इसमें इंदौर सहित प्रदेश के अलग अलग जिलों से इन लोगों को साइबर क्राइम की टीम ने दबिश देकर उन्हें उठाया है। इसमें मऊगंज के भी दो नाबालिग बताए जा रहे हैं। स्थानीय स्तर पर अधिकारियों ने तो इसकी पुष्टि नहीं की लेकिन साइबर क्राइम की टीम मऊगंज और हनुमना से दो नावालिगों को पकड़कर अपने साथ ले गई है।
जानकारी अनुसार पुलिस ने रीवा में ही उन्हें बाल न्यायालय में पेश कर दिया। पुलिस की जांच में सामने आया कि दोनों छात्र 200 रुपए लेकर छात्रों को पेपर बेचा है। करीब डेढ़ सौ से अधिक छात्रों को उन्होंने पेपर बेचे हैं। पकड़े गए दोनों छात्र 11वीं-12वीं के स्टूडेंट हैं। यह दोनों ही छात्र उस पुप से जुड़े हुए थे। जिस ग्रुप में पेपर वायरल किया जा रहा था। फिलहाल मामले की जांच चल रही है।