रीवा

रीवा में मचा हड़कंप, कमरे के अंदर मिली वृद्ध की लाश

रीवा में मचा हड़कंप, कमरे के अंदर मिली वृद्ध की लाश
x
गढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत कोलहा गांव में शनिवार, शाम घर के अंदर वृद्ध महिला की लाश मिलने से हड़कंप मच गया।

रीवा। गढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत कोलहा गांव में शनिवार, शाम घर के अंदर वृद्ध महिला की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। शव से बदबू आ रही थी। आशंका है कि महिला की मृत्यु 24 घंटे पहले हुई है। फिलहाल जानकारी के बाद गढ़ पुलिस ने महिला के शव को घर में ही सुरक्षित करवाया है। रविवार को एफएसएल टीम को मौके का निरीक्षण करने के लिए बुलाया जाएगा। महिला की मौत कैसे हुई इसकी जानकारी पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक रूपबती द्विवेदी पति स्वर्गीय रामनरेश द्विवेदी 70 वर्ष निवासी कोलहा का शव घर के अंदर शनिवार शाम को मिला है।

ग्रामीणों ने बताया कि शुक्रवार की शाम महिला को घर के बाहर देखा गया था। शनिवार को महिला नहीं दिखी। घर के बाहर बधी भैसा चिल्ला रही थी, उन्हें पानी नहीं मिला था। आसपास के लोगों को जब शंका हुई तो वो घर के पास गए जहां गंध आ रही थी। महिला को आवाज लगाए तो कोई आहट नहीं मिली। इसके बाद अंदर जाकर देखा तो महिला मृत अवस्था में पड़ी मिली।

बताया गया कि महिला के तीन लड़के है जो बाहर रहते है। ग्रामीणों ने महिला के मायके पक्ष के लोगों को सूचना दी जिसके बाद त्योथर के अमाव से वो पहुंच गए। फिलहाल घटना की सूचना के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिला की मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई, इसके कारण पीएम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा.

Shashank Dwivedi | रीवा रियासत

Shashank Dwivedi | रीवा रियासत

Next Story