
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- रीवा
- /
- REWA: महिला की मौत पर...
REWA: महिला की मौत पर मायके पक्ष ने अस्पताल में मचाया हंगामा, लगाया हत्या का आरोप

रीवा। महिला को करंट लगने पर गंभीर अवस्था में संजय गांधी अस्पताल भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई है। महिला की मौत के बाद मायके पक्ष के लोगों ने अस्पताल में जमकर हंगामा मचाया। मायके पक्ष के लोगों ने हत्या का आरोप लगाया है। घटना थाना चोरहटा के रहट गांव की बताई गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार राजकुमारी गोस्वामी पति आकाश निवासी रहट थाना चोरहटा को करंट लगने से गंभीर अवस्था में संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां रविवार को उसकी मौत हो गई। महिला की मौत के मायके पक्ष के लोगों ने अस्पताल में जमकर हंगामा मचाया और आरोप हत्या करने का आरोप लगाया।
मृतका राजकुमारी के भाई राजेश गोस्वामी ने आरोप लगाया है कि उनकी बहन को काफी समय से प्रताड़ित किया जा रहा है। शादी के बाद से ही वर्ष 2017 से ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। उनकी बहन जब मायके आती थी तो सबकुछ बताती थी लेकिन विवाद न बढ़े इसलिये किसी प्रकार की शिकायत कहीं नहीं की गई।
सास और पति पर आरोप
मृतका के भाई राजेश का आरोप है कि उनकी बहन को भाई सास राधा गोस्वामी और पति आकाश गोस्वामी द्वारा प्रताड़ित किया जाता था। उसने करंट से मौत मानने से इंकार किया है। उनका आरोप है कि हत्या करने के बाद जानबूझकर करंट लगा दिया गया है। मृतका के भाई राजेश गोस्वामी ने पुलिस प्रशासन से जांच की मांग करते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
