
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- रीवा
- /
- लापरवाही करना पड़ा...
लापरवाही करना पड़ा भारी, रीवा कलेक्टर मनोज पुष्प ने सहायक यंत्री को नोटिस जारी

मध्य प्रदेश समेत रीवा में सरकारी काम काज में लापरवाही करने वाले अधिकारी एवं कर्मचारियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी रीवा कलेक्टरेट से बड़ी कहबर सामने आई है। बता दें की रीवा कलेक्टर मनोज पुष्प ने सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों के निराकरण में लापरवाही बरतने पर सहायक यंत्री पीएचई रायपुर कर्चुलियान केबी सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। जारी नोटिस के अनुसार सिंह द्वारा फरवरी माह में प्राप्त 707 शिकायतों में से केवल 122 का संतुष्टिपूर्वक निराकरण किया जिसकी प्रगति 17.25 प्रतिशत है। इसे सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों के निराकरण में गंभीर लापरवाही मानते हुए नोटिस दिया गया है। यह नोटिस मध्यप्रदेश सिविल सेवा वर्गीकरण नियंत्रण एवं अपील नियम 1966 के तहत दिया गया है। नोटिस का तीन दिवस की समय सीमा में संतोषजनक उत्तर प्राप्त न होने पर एक पक्षीय कार्यवाही की जाएगी।