
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- रीवा
- /
- MP Rewa News: रीवा में...
MP Rewa News: रीवा में भाजपा नेता ने ब्राम्हणों-क्षत्रियों को दी गालियां व कहे अपशब्द, ऑडियो वायरल

MP Rewa News: मध्यप्रदेश के रीवा जिले में एक भाजपा नेता (BJP Leader) सतेन्द्र सिंह गुड्डा (Satendra Singh Gudda) द्वारा ब्राम्हणों और क्षत्रियों को अपशब्द (Abusing Audio) कहे जाने वाला ऑडियो सोशल मीडिया में वायरल (Social Media Viral Audio) हो रहा है। ऑडियों में संबंधित भाजपा नेता द्वारा ब्राम्हणों और क्षत्रियों को गाली दी जा रही है। सोशल मीडिया मीडिया में भाजपा नेता सत्येंद्र सिंह गुड्डा (Satendra Singh Gudda) का यह वीडियो वायरल होने के बाद आम जन मानस में काफी आक्रोश है। अब पार्टी आम जन मानस के आक्रोश को कैसे शांत कर पाएगी इसका पता तो आने वाले समय में ही चल पाएगा।
वायरल हुआ ऑडिओ
भाजपा के नेता सतेंद्र सिंह गुड्डा के इस तथाकथित विवादित ऑडियो को महापौर चुनाव परिणाम से जोड़ कर देखा जा रहा है। रीवा में महापौर की कुर्सी कांग्रेस के खेमे जाने के साथ ही इस बार बीजेपी को अपनी साख बचाने के लिए भी काफी संघर्ष करना पड़ा। आए दिन बीजेपी के कार्यकर्ता किसी न किसी रूप में अपनी निराशा को गुस्से या अपशब्दों के रूप में निकालते रहते हैं। इस ऑडियो को लेकर सोशल मीडिया में यह दावा किया जा रहा है की ब्राम्हणो और क्षत्रियों के लिए जातिसूचक अपशब्द कहने वाले बीजेपी के सतेंद्र सिंह पटेल ही हैं. हालांकि Rewariyasat.com इस ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है। कांग्रेस के प्रवक्ता पियूष पांडेय ने फेसबुक में यह दावा किया है की सतेंद्र सिंह पटेल ने अपने पार्टी के ब्राम्हण और ठाकुर नेताओं के लिए जातिगत अपशब्दों के प्रयोग किया है।
मंडल अध्यक्ष पर कार्रवाई
गौरतलब है कि इस समय भाजपा नेताओं के कार्य पार्टी को भी पसंद नहीं आ रहे हैं। इसी कड़ी में गत दिवस भाजयुमो के दीनदयाल मंडल अध्यक्ष रितुराज चतुर्वेदी द्वारा एक सैलून की दुकान में घुस कर तोड़फोड़ किए जाने का वीडियो भी वायरल हुआ था। भाजयुमां मंडल अध्यक्ष के इस कार्यप्रणाली को गलत मानते हुए पार्टी ने उसे निष्कासित कर दिया। अब ब्राम्हणों-क्षत्रियों को अपशब्द कहने वाले भाजपा नेता सतेन्द्र सिंह पर पार्टी क्या कार्रवाई करती है यह देखने वाली बात होगी।

Ankit Pandey | रीवा रियासत
Web Stories, Content Creator, Publisher