
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- रीवा
- /
- रीवा शहर में दिनदहाड़े...
रीवा
रीवा शहर में दिनदहाड़े बदमाशों ने फायरिंग कर फैलाई दहशत, अब पुलिस तलाश में जुटी
Aaryan Puneet Dwivedi | रीवा रियासत
19 Aug 2021 5:15 PM IST

x
शहर के रतहरा में हथियार बंद बदमाशों ने गोली चालकर दहशत फैला दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
रीवा। शहर के सिटी कोतवाली थाना अंतर्गत रतहरा आरटीओ कार्यालय के पास हथियार बंद बदमाशों ने जमकर तांडव मचाया है। दिनदहाड़े फायरिंग कर शहर में दहशत फैलाने की कोशिश की गई है। पुलिस शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके कार्रवाई कर रही है।
वीडियो वायरल
दहशत फैलाने सहित गोली चालाये जाने का एक वीडियों भी वायरल हुआ है। घटना के दौरान इसका लाइव वीडियों कुछ लोगो ने बना लिया था। इसे सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। जिसमें गोली चलाते हुए बदमाश साफ देखे जा रहे है।
कम्प्यूटर संचालक से विवाद
जानकारी के तहत रतहरा में कम्प्यूटर सेंटर संचालक मृत्युंजय गोस्वामी के साथ आरोपी विवाद कर रहे थें। इसी बीच उन्होने पिस्टल निकल कर फायर कर दिया और गोली कम्प्यूटर संचालक के पास से निकल गई। पुलिस मृत्युंजय गोस्वामी की शिकायत पर मामला दर्ज करके अब उनकी तलाश कर रही है।
Next Story