रीवा

MP पुलिस में बड़ा फेरबदल: पत्नी आरती सिंह रीवा ASP, पति विक्रम सिंह मऊगंज एडिशनल एसपी होंगे; अनिल सोनकर को अजाक एसपी की जिम्मेदारी

MP पुलिस में बड़ा फेरबदल: पत्नी आरती सिंह रीवा ASP, पति विक्रम सिंह मऊगंज एडिशनल एसपी होंगे; अनिल सोनकर को अजाक एसपी की जिम्मेदारी
x
मध्यप्रदेश पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 8 आईपीएस और 60 राज्य पुलिस सेवा अधिकारियों का तबादला। रीवा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनकर अजाक एसपी बनाए गए, आरती सिंह बनीं नई एडिशनल एसपी। पति-पत्नी दोनों को मिली नई जिम्मेदारी।

मध्यप्रदेश पुलिस विभाग में बुधवार, 5 मार्च की रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ। इस फेरबदल में 8 आईपीएस और 60 राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों का तबादला किया गया है। दो अलग-अलग आदेशों के तहत जारी किए गए इन तबादला आदेशों में रीवा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनकर को अजाक एसपी रीवा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी जगह पर पन्ना की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आरती सिंह को रीवा का नया एडिशनल एसपी बनाया गया है।

इस फेरबदल में सबसे दिलचस्प बात यह है कि आरती सिंह के पति विक्रम सिंह को भी नई जिम्मेदारी मिली है। छतरपुर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत विक्रम सिंह को अब मऊगंज का अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। इस तरह पति-पत्नी दोनों को पुलिस विभाग ने एक साथ नई जिम्मेदारी दी है।

आरती सिंह को एक अनुभवी और तेज तर्रार पुलिस अधिकारी के रूप में जाना जाता है। उनसे रीवा में बेहतर पुलिसिंग की उम्मीद की जा रही है।

Next Story