रीवा

रीवा के मऊगंज में महिला बाल विकास की दो अधिकारी ले रही थी रिश्वत, लोकायुक्त ने रंगे हाथों पकड़ा

रीवा के मऊगंज में महिला बाल विकास की दो अधिकारी ले रही थी रिश्वत, लोकायुक्त ने रंगे हाथों पकड़ा
x
लोकायुक्त रीवा ने महिला एवं बाल विकास मऊगंज की दो अधिकारियों को रंगे हाथों ट्रैप किया है.

रीवा। समूह संचालक से बिल पास करने के एवज में 10 हजार रूपये की रिश्वत लेते हुए महिला बाल विकास विभाग मऊगंज में पदस्थ परियोजना अधिकारी माया सोनी एवं सेक्टर पर्वेक्षक अंजू त्रिपाठी को रीवा लोकायुक्त ने ट्रैंप किया है।

यह कार्रवाई शुक्रवार को महिला एवं बाल विकास कार्यालय मऊगंज स्थित उनके कार्यालय में की गई है। पकड़ी गई महिला अधिकारियों के खिलाफ लोकायुक्त ने भष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके कार्रवाई कर रही है।

20 हजार रूपये की मांगी थी रिश्वत

महिला अधिकारियों के खिलाफ राजेश वर्मा पिता सहदेव दास वर्मा निवासी मऊगंज ने शिकायत किया था कि उक्त अधिकारियो के द्वारा मध्यान भोजन का बिल पास करने के एवज में 20000 रूपये के रिश्वत की मांग की गई थी। जिसमें से वह 5000 रूपये पूर्व में दे चुका है तथा 10,000 रूपये की रिश्वत वह महिला अधिकारियों को उनके कार्यालय में दे रहा था। जंहा कार्यालय में मौजूद लोकायुक्त की टीम ने दोनों महिला अधिकारियों को पकड़ लिया।

समूह संचालक है शिकायक कर्त्ता

शिकायतकर्त्ता श्री वर्मा समूह संचालक है और मध्यांन भोजन वितरण के कार्य में लगा हुआ है। उसने अपने शिकायत में लोकायुक्त एसपी को बताया था कि महिला अधिकारियों ने बिल कैंसिल करने का डर बता कर 5000 रूपये पहले लिए थे, जबकि शेष रूपयों के लिए उस पर लगातार दबाब बना रही थी। वह परेशान हो गया और रीवा पहुच कर महिला अधिकारियों के खिलाफ शिकायत किया।

टीम में ये रहे शामिल

शिकायत की जांच सही पाए जाने पर एसपी गोपाल सिंह धाकड़ ने राजेश पाठक उप पुलिस अधीक्षक, निरीक्षक प्रमेंद्र कुमार, उप निरीक्षक रितुका शुक्ला, उप निरीक्षक आकांक्षा पांडे सहित 12 सदस्यीय टीम बनाई थी। जंहा महिला अधिकारियों के कार्यालय कक्ष में पहुच कर ट्रैपिंग की कार्रवाई उन्होने की है।

Next Story