
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- रीवा
- /
- दिवाली की छुट्टियों...
रीवा
दिवाली की छुट्टियों में व्हाइट टाइगर सफारी घूमने जाने वालों के लिए जरूरी खबर, इतने दिन रहेगा बंद
Suyash Dubey | रीवा रियासत
21 Oct 2022 8:00 AM IST

x
Mukundpur White Tiger Safari News: महाराजा मार्तण्ड सिंह जू देव व्हाइट टाइगर सफारी दो दिनों के लिए रहेगी बंद।
Mukundpur White Tiger Safari News: रीवा जिले समेत प्रदेश के लाखो लोग रीवा-सतना के बीच मुकुंदपुर में स्थित महाराजा मार्तण्ड सिंह जू देव व्हाइट टाइगर सफारी में घूमने आते हैं। दिवाली की छुट्टियां लगते ही यहां सैलानियों की कतार लग जाती है। अगर आपका भी कुछ ऐसा प्लान है तो, ऐसे में यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। टाइगर सफारी प्रशासन ने महत्वपूर्ण जानकारी दी है। टाइगर सफारी के अधिकारियो ने जानकारी दी है टाइगर सफारी को कुछ दिनों के लिए बंद किया जा रहा है।
इतने दिन बंद रहेगी टाइगर सफारी
दीपावली के समय दो दिन पर्यटकों के भ्रमण के लिए बंद रहेगा। इस संबंध में व्हाइट टाइगर सफारी के संचालक ने बताया कि व्हाइट टाइगर सफारी 24 अक्टूबर सोमवार को दीपवली अवकाश तथा 26 अक्टूबर को साप्ताहिक अवकाश के दिनों में बंद रहेगा। शेष दिवसों में यह पर्यटकों के भ्रमण के लिए उपलब्ध रहेगा।
Next Story