रीवा

रीवा में टेस्ट करने के दौरान अवैध पिस्टल से चली गोली, तस्कर घायल, 3 आरोपी गिरफ्तार

Sanjay Patel
29 Aug 2023 8:10 AM GMT
रीवा में टेस्ट करने के दौरान अवैध पिस्टल से चली गोली, तस्कर घायल, 3 आरोपी गिरफ्तार
x
Rewa News: मध्यप्रदेश के रीवा में अवैध पिस्टल की बिक्री के दौरान गोली चल गई। यह हादसा उस समय हुआ जब तस्कर पिस्टल बेचते वक्त चेक कर रहा था। घटना समान थाना क्षेत्र में हुई है।

मध्यप्रदेश के रीवा में अवैध पिस्टल की बिक्री के दौरान गोली चल गई। यह हादसा उस समय हुआ जब तस्कर पिस्टल बेचते वक्त चेक कर रहा था। घटना समान थाना क्षेत्र में हुई है। पुलिस ने तस्कर समेत दो खरीददारों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं तस्कर को उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल में कराया गया है।

पैर में धंस गई गोली

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार की दोपहर एक बजे कार में सवार होकर तीन दोस्त फ्लाई ओवर के नीचे पहुंचे। वहां प्रशांत द्विवेदी कार खड़ी कर पिस्टल बनाने लगा। तभी धोखे से मिस फायर हो गई। जिससे निकली गोली पैर में जा धसी। इसके बाद घायल तस्कर अपने साथी राहुल मिश्रा और गौरव ओझा के साथ संजय गांधी अस्पताल पहुंचा। चिकित्सकों ने घटना की जानकारी समान पुलिस को दी। पुलिस अस्पताल पहुंची और घायल से जानकारी लिया। जिसमें घायल ने बताया कि दो अज्ञात व्यक्ति आये और उस पर पिस्टल से फायर कर भाग निकले। पुलिस ने जब जांच किया तो तस्कर की बतायी कहानी झूठी निकली। ऐसे में पुलिस ने तस्कर को गिरफ्तार करते हुये उसके दोनों साथियों को भी पकड़ लिया है। आरोपियों के कब्जे से एक पिस्टल और चार जिंदा कारतूस बरामद की गई है। लिहाजा तीनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज किया गया है।

हत्या के प्रयास मामले में दो गिरफ्तार

इधर एक अन्य घटना में सिविल लाइन पुलिस ने हत्या के प्रयास मामले में दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। बताया गया है कि दो दिन पहले देर रात 11 बजे शिल्पी प्लाजा के पीछे शिवम पाण्डेय निवासी पड़रा के साथ मारपीट की गई थी। बर्थ.डे पार्टी के दौरान विवाद हुआ था। इसके बाद आधा दर्जन बदमाशों ने उस पर हमला किया था। हमले में गंभीर चोट आने पर शिवम को उपचार के लिये संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां आईसीयू में उसका उपचार चल रहा है। इस मामले में पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था। इसके बाद दो आरोपी निज्जू उर्फ नीरज परौहा निवासी ढेकहा एवं विपिन मिश्रा निवासी ढेकहा को गिरफ्तार किया है। जबकि अन्य की तलाश की जा रही है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Next Story