
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- रीवा
- /
- IAS मनोज पुष्प ने रीवा...
IAS मनोज पुष्प ने रीवा कलेक्टर की सम्हाली कमान, किया पदभार ग्रहण, बताई यह प्राथमिकता

रीवा। सोमवार को कार्यालय पहुंच कर मनोज पुष्प ने रीवा कलेक्टर का पदभार ग्रहण कर लिए है। उनके कार्यालय पहुंचने पर विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। ज्ञात हो कि हाल ही में मध्यप्रदेश शासन के द्वारा कई आईएएस अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है।
शासन के इस बदलाव में अलीराजपुर कलेक्टर मनोज पुष्प को रीवा की कमान सौपी गई है, जबकि रीवा कलेक्टर रहे डॉक्टर इलैया राजा टी को जबलपुर जिले का कलेक्टर बनाया गया है। स्थानांतरण सूची आते ही इलैया राजा जबलपुर के लिए रवाना हो गए थें। तो वही अब मनोज पुष्प ने रीवा की कमान सम्हाल ली है।
शासन की योजना पर काम की प्राथमिकता
अपना पदभार ग्रहण करने के बाद नवागत कलेक्टर मनोज पुष्प ने कंहा कि शासन की योजनाओं पर काम करना ही उनकी प्राथमिकता में शामिल है। उनका प्रयास होगा कि जो भी गरीब कल्याण एवं रोजगार सहित अन्य योजनाएं है उसका लाभ रीवा के लोगो को मिले।
बचे हुए कामों को करेगें पूरा
कलेक्टर श्री पुष्प ने पूर्व कलेक्टर के कामों की प्रशंसा करते हुए कंहा कि स्वास्थ आदि के क्षेत्र में उन्होने जो भी काम किए है प्रशंसा के योग्य है और जो काम शेष है उसे पूरा किया जाएगा। स्वास्थ शिक्षा यह मूलभूत जरूरते हैं। लोगो को सुविधा मुहैया कराना ही प्राथमिकता में शामिल है।
समझने में कुछ समय
कलेक्टर मनोज पुष्प ने कहा कि रीवा शहर और जिले को समझने में थोंड़ा वक्त लग सकता है। वे समस्त स्टाफ के सहयोग से जिले की हर संभव जरूरतों को पूरा करने का प्रयास करेगे। इसके लिए वे सभी से जानकारी लेगे और नियमानुसार पूरा किया जाएगा।
