
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- रीवा
- /
- रीवा: पति ही निकाला...
रीवा: पति ही निकाला महिला से ₹500000 की लूट का मास्टर माइंड , पैसे देकर तैयार किए थे 6 गुर्गे, सजाई थी फिल्डिंग

Rewa MP News: शहर के बिछिया थाना अंतर्गत चिरूहुला गेट के नजदीक महिला से 5 लाख रूपये की हुई लूट मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महिला के पति विजय पटेल को गिरफ्तार कर लिया गया है तो वही इस लूट की घटना को अंजाम देने वाले उसके 6 गुर्गे भी पुलिस के हाथ लग गए है। पुलिस सभी के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।
कोर्ट में पति ने ही दिए थे रूपये
पीड़ित महिला दीपा पटेल ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया था कि उसके पति विजय से उसका कोर्ट में अलगांव हो गया। उसके एवज में कोर्ट के निर्देश पर विजय ने उसे 5 लाख रूपये तो दे दिए, लेकिन इसके साथ ही वह वह धमकी भी दिया था और वह रूपये लेकर अपने भाई के साथ घर जा रही थी। जंहा चिरूहुला गेट के नजदीक बाइक सवार बदमाशो ने उन्हे टक्कर मार कर गिरा दिए और 5 लाख रूपये लूट कर फरार हो गए थे।
पति पर था शुरू से संदेह
इस लूट कांड के बाद महिला का पति शुरू से ही राडर पर रहा है, जिसके चलते पुलिस आरोपी विजय पटेल को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी पति 4 लाख रुपए में 6 लुटेरे हायर किए, और 50-50 हजार रुपए देने के साथ ही एक लाख रूपये खर्च के लिए दिए थें।
अलग-अलग स्थानों से पकड़े गए आरोपी
लूट मामले में कार्रवाई करने के लिए पुलिस अधिकारियों ने 4 टीमे बनाकर क्रमशः 6 आरोपियों को प्रयागराज, सतना और रीवा शहर से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में महिला का पति विजय पटेल पुत्र रामेश्वर 30 वर्ष निवासी ककरा थाना अमरपाटन सतना हाल रतहरा, मनीष पाठक पुत्र स्व. राजकिशोर 18 वर्ष निवासी बम्हौरी थाना चोरहटा, अमर पटेल पुत्र रामराज 19 वर्ष निवासी हरिजन बस्ती ढेकहा थाना सिविल लाइन, अमन पटेल पुत्र रमेश 19 वर्ष निवासी मैदानी थाना चोरहटा, अंकुश दुबे पुत्र मंगलेश्वर 19 वर्ष निवासी भलुहा थाना चोरहटा हाल ढेकहा, किशन तिवारी पुत्र सुशील 19 वर्ष निवासी बडा थाना चोरहटा हाल देवहा, प्रवेश तिवारी पुत्र रावेन्द्र प्रसाद 22 वर्ष निवासी चौरी थाना गढ़ हाल जनता कॉलेज को गिरफ्तार किया है।
