
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- रीवा
- /
- एमपी के 37 प्रशासनिक...
रीवा
एमपी के 37 प्रशासनिक अधिकारी हुए इधर से उधर, कइयों को मिली पदोन्नति, नीलमणि अग्निहोत्री बने रीवा अपर कलेक्टर
Viresh Singh Baghel | रीवा रियासत
15 Feb 2023 8:12 AM IST

x
Rewa MP News: एमपी के कार्मिक विभाग के द्वारा 37 अधिकारियों का किया गया तबादला
MP Officers Transfer List 2023: राज्य प्रशासन के द्वारा मध्यप्रदेश के अधिकारियों में एक बार फिर बड़ा फेरबदल किया गया है। जिसमें अधिकारियों का तबादला करके उनकी नवीन पदस्थापना की गई है। थोंकबंद हुए तबादलें से प्रदेश के अधिकारियों में हलचल है। ज्ञात हो कि लगातार प्रशासनिक अधिकारियों में फेरबदल किया जा रहा है। उसी के तहत एक बार फिर तबादल सूची जारी कर दी गई है।
37 अधिकारियों का हुआ तबादला
मध्यप्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन कार्मिक विभाग के उपसचिव जितेन्द्र सिंह चौहान द्वारा जारी तबादला सूची में प्रदेश के 37 प्रशासनिक अधिकारियों को इधर-से-उधर किया गया है।
रीवा के दो अधिकारियों को मिला लाभ
जारी की गई सूची में शैलेंद्र सिंह अपर कलेक्टर रीवा से अपर कलेक्टर सतना बनाए गए है, तो वही नीलमणि अग्निहोत्री संयुक्त कलेक्टर रीवा को अब अपर कलेक्टर रीवा नियुक्त किया गया है।
देखे जारी की गई सूची

Viresh Singh Baghel | रीवा रियासत
Next Story