रीवा

Live रीवा में शांतिपूर्वक मतदान संपन्न: आठों विधानसभा में 66.94% मतदान, 70% महिला, 64 प्रतिशत पुरुष मतदाताओं ने डाले वोट

Aaryan Puneet Dwivedi | रीवा रियासत
17 Nov 2023 5:09 PM GMT
Updated: 2023-11-17 17:09:44

Live Updates

  • 17 Nov 2023 6:48 AM GMT

    रीवा विधानसभा में 11 बजे तक 25.22% वोट डले

    रीवा विधानसभा क्षेत्र में सुबह 11 बजे तक 25.22% वोट पड़ चुके हैं। सम्भागीय मुख्यालय में वोटरों में उत्साह देखा जा रहा है। सुबह 11 बजे तक रीवा विधानसभा के 244 मतदान केन्द्रों में 26.22 फीसद पुरुष मतदाता, 24.16% महिला एवं 53.85 फीसदी अन्य ने मतदान में हिस्सा लिया है।

  • 17 Nov 2023 6:36 AM GMT

    सुबह 11 बजे तक 28.06% मतदान दर्ज

    रीवा-मऊगंज जिले की सभी 8 विधानसभा सीटों पर सुबह 11 बजे तक 28.06% मतदान दर्ज किया गया। सबसे कम 25.22% वोटिंग रीवा विधानसभा में जबकि सबसे अधिक 29.54% मतदान मऊगंज में हुआ है।

    रीवा जिले की सीटेंवोटिंग प्रतिशत सुबह 11 बजे तक
    देवतालाब27.72%
    गुढ़28.89% 
    मनगवां28.84%
    मऊगंज29.54%
    रीवा25.22%
    सेमरिया28.32%
    सिरमौर27.82%
    त्योंथर27.99%

Aaryan Puneet Dwivedi | रीवा रियासत

Aaryan Puneet Dwivedi | रीवा रियासत