रीवा

रीवा के बासघाट में सिलेंडर से भड़की आग, दहशत में रहे लोग

Rewa MP News
x
Rewa MP News: रीवा के सिविल लाइन थाना अंतर्गत बासघाट में सिलेंडर से आग लग गई

Rewa MP News: शहर के सिविल लाइन थाना अंतर्गत बासघाट में सिलेंडर से आग लग गई। जिससे पूरी बस्ती में दहशत का माहौल निर्मित हो गया। घटना शनिवार के सुबह 9 बजे की है। वही स्थानिय लोग एवं मौके पर पहुची पुलिस की मदद से आग को बुझाया गया। जिसके बाद लोगो ने राहत की सांस ली।

किराए के घर में रहता है पीड़ित

बताया जा रहा है कि जिस घर में आग लगी है वह निर्मला गुप्ता का है। जिसमें धीरेन्द्र द्विवेदी किराए पर कमरा लेकर रहते है। उन्होने जानकारी देते हुए बताया कि सुबह के समय वे स्वयं ही सिलेंडर को चालू किए और जैसे ही आग जलाने लगे तो सिलेंडर में आग फैल गई। यह देखकर वे अपने बच्चे को लेकर बाहर की ओर निकल आए।

स्थानिय लोगो ने बुझाई आग

जल रहे सिलेंडर को पुलिस और स्थानिय लोगो ने सावधानी पूवर्क आग बुझाने के साथ ही उसे बाहर निकाले और फिर बस्ती के कूड़ा क्षेत्र में उसे ले गए। जंहा गर्म सिलेंडर को ठंडा किए। वही पुलिस और लोगो ने आग को बुझाया। आग की इस घटना में पीड़ित श्री द्विवेदी ने बताया कि उनकी पूरा सामना जल गए है, यू कहें कि पूरी गृहस्ती जल कर राख हो गई है।

दहशत में रहे लोग

ज्ञात हो कि शहर के जिस बॉसघाट में सिलेंडर धू-धू कर जल रहा था। वह शहर के पुराना रहवासी क्षेत्र होने के कारण काफी घनी आबादी से घिरा हुआ है। अगर सिलेंडर की आग को समय रहते न बुझाया जाता तो उसमें ब्लास्ट हो सकता था। इससे बड़ी जन और धन की हानि हो जाती।

Next Story