
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- रीवा
- /
- रीवा में चलेगा...
रीवा में चलेगा मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान, 33 योजनाओं की होगी पूर्ति

MP Rewa News: एमपी के रीवा में मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान योजना (Mukhyamantri Janseva Abhiyan Yojana In Rewa) 17 सितबर से 31 अक्टूबर तक चलाई जाएगी। इसके लिए तैयारी की जा रही है। कलेक्टर मनोज पुष्प (Rewa Collector Manoj Pushp) ने अभियान को गति देने के लिए सभी विभाग के अधिकारियों को जिम्मेदारी दी है। जिससे शहरी एवं ग्रामीण हितग्राही सरकार की योजना से लाभ ले सकें।
33 योजनाओं की होगी पूर्ति
मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के माध्यम प्रशासन सरकार की 33 हितग्राही मूलक योजनाओं के शत प्रति शत पूर्ति कराने की तैयारी कर रहा है। अभियान को लेकर कलेक्टर मनोज पुष्प ने बताया कि मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान (Mukhyamantri Janseva Abhiyan) के लिए सभी विभाग तैयारी कर रहे हैं। उन्होने बताया कि यह प्रयास किया जा रहा है कि सभी विभागों की योजनाओं की शत-प्रतिशत लक्ष्य पूर्ति किए जाने का प्रयास किया जा रहा है।
बनाए जा रहे दल
इस अभियान को गति देने नोडल अधिकारी 17 सितम्बर से पूर्व दल बनाकर पात्र हितग्राहियों का सर्वेक्षण कराएं। साथ ही अभियान से जुड़ी गतिविधियों को सीएम हेल्पलाइन पोर्टल के माध्यम से मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान पोर्टल में दर्ज करें। नागरिक भी लोक कल्याण शिविरों में भाग लेने के लिए इस पोर्टल के माध्यम से पंजीयन करा सकते हैं। पात्र हितग्राहियों को मौके पर ही योजना का लाभ दिया जाएगा।