
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- रीवा
- /
- रीवा में थाने में...
रीवा में थाने में शस्त्र जमा करने गए चार लोगों पर दर्ज हुआ प्रकरण

Rewa MP News: रीवा जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है। जिसमें थाने में शस्त्र जमा करने गए 4 लोगों पुलिस ने आरोपी बनाते हुए प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने आचार संहिता और शस्त्र लायसेंस की शर्तों का उल्लंघन करने का प्रकरण दर्ज किया है।
क्या है मामला
बताया गया है कि बीते दिवस 4 लोग गोविंदगढ़ थाने चार रायफल जमा करने गए थे। जहां पुलिस ने जब शस्त्र की जांच की तो पुलिस को पता चला कि संबंधित लोगों ने शस्त्र का नवीनीकरण ही नहीं कराया है। इसके अलावा कई बार शस्त्र का उपयोग होना भी पाया गया। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर लिया।
ये हैं आरोपी
पुलिस ने जिन 4 लोगों को आरोपी बनाया है उसमें उमा प्रताप िंसह पुत्र विनोद सिंह निवासी कोल्हूआरू गोविंदगढ़, भूपेन्द्र सिंह पुत्र विनोद सिंह निवासी कोल्हूआरू गोविंदगढ़, विधा प्रसाद मिश्रा पुत्र गजाधर मिश्रा निवासी धोबखरी 300 गोविंदगढ़ और बाबूलाल सेन पुत्र शंभू प्रसाद सेन निवासी छिरेहटा गोविंदगढ़ शामिल है।