रीवा

रीवा में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, लाठी-टांगी से हमला, आधा दर्जन घायल

रीवा में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, लाठी-टांगी से हमला, आधा दर्जन घायल
x
MP Rewa News: हमले के बाद घायल ऋषभ मिश्रा की गंभीर हालत होने पर उसे संजय गांधी अस्पताल रीवा रेफर कर दिया गया।

MP Rewa News: गोविंदगढ़ थाना अंतर्गत सेंधहाई गांव में बीते दिवस दो पक्षों के बीच जम कर खूनी संघर्ष हुआ। इस दौरान दोनों पक्ष के लोगों ने एक दूसरे पर जब कर लाठी और टांगी से हमला किया। मारपीट में दोनो पक्षों को मिल कर आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए गोविंदगढ़ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया। जहां से एक घायल ऋषभ मिश्रा निवासी सेंधहाई की गंभीर हालत होने पर उसे संजय गांधी अस्पताल रीवा रेफर कर दिया गया। एसजीएमएच के सर्जरी वार्ड में भर्ती घायल की हालत सामान्य बताई गई है। दोनों पक्ष के लोगों द्वारा घटना की शिकायत थाने में कर दी गई है। पुलिस ने दोनो पक्षों की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

क्यों हुई घटना

बताया गया है कि सेंधहाई निवासी पियूष मिश्रा के के खेत में आरोपियों की बकरियां घुस आई थी। जिसके बाद पियूष ने आरोपियों की बकरियों को अपने घर में बांध लिया। बताते हैं कि इसी बात को लेकर आरोपियों का पियूष से विवाद होने लगा। विवाद इतना बढ़ा कि आरोपियों ने पियूष की पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान मौके पर पहुंचे पियूष के परिवार के सदस्यों ने जब मारपीट का विरोध किया तो आरोपियों ने परिवार के सदस्यों की भी पिटाई शुरू कर दी। देखते ही देखते दोनो पक्ष के लोगों ने एक दूसरे पर लाठी टांगी से हमला कर दिया। ग्रामीणों के हस्तक्षेप के बाद किसी तरह से मामला शांत हुआ। पुलिस द्वारा दोनो पक्ष के घायलों को मेडिकल परीक्षण हेतु अस्पताल भेजवाया गया।

ये हैं घायल

मारपीट के कारण हुए घायलो में एक पक्ष से पियूष मिश्रा के अलावा ऋषभ मिश्रा, साकेत बिहारी मिश्रा, अभिषेक मिश्रा शामिल है। दूसरे पक्ष के घायला में चिंतामणि यादव, रामविशाल यादव सहित अन्य शामिल है

Ankit Pandey | रीवा रियासत

Ankit Pandey | रीवा रियासत

Web Stories, Content Creator, Publisher

    Next Story