
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- रीवा
- /
- लाखो नागरिको के लिए...
लाखो नागरिको के लिए बड़ी खबर! रीवा से अलग होगा मऊगंज, बनेगा प्रदेश का 53वां जिला, CM शिवराज 4 मार्च को करेंगे घोषणा

Madhya Pradesh Mauganj 53rd District News: प्रदेश में चुनावी सुगबुगाहट के बीच सरकार द्वारा नित नए घोषणाएं और कार्य किए जा रहे हैं। इसी परिप्रेक्ष्य में प्रदेश में जिला बनाने की कवायद शुरू हो गई है। सीएम शिवराज सिंह चौहान आगामी 4 मार्च को रीवा जिले के मऊगंज में आयोजित एक कार्यक्रम में मऊगंज को जिला बनाने की घोषणा कर सकते हैं।
इसकी सभी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है। रीवा जिले में वर्तमान समय में आठ विधासभा क्षेत्र हैं। मऊगंज जिला बनने के बाद मऊगंज, त्योंथर, देवतालाब, मनगवां विधानसभा नए जिले में शामिल किए जाएंगे। जबकि रीवा, गुढ़, सिरमौर व सेमरिया विधानसभा क्षेत्र रीवा जिले में ही रहेंगे।
इसी प्रकार से तहसीलों का भी बंटवारा किया जाएगा। मऊगंज प्रदेश का 53 वां जिला बनेगा। गौरतलब है कि मऊगंज के जिला बनने की घोषणा के बाद मैहर, बीना, नागदा और चाचोड़ा को भी जिला बनाने की मांग उठ सकती है।
प्रदेश में कब बदली स्थिति
बताया गया है कि 1956 में प्रदेश के गठन के समय कुल 43 जिले थे। 1972 में 2 जिले बनाए जाने पर जिलों की संख्या बढ़कर 45 हो गई। 1998 में दिग्विजय सिंह सरकार ने एक साथ 16 जिले बनाए। मिजससे मप्र में कुल जिलों की संख्या 61 हो गई।
16 जो नए जिले बनाए गए थे उनमें से 7 जिले वर्तमान समय में मप्र में है। 2000 में मप्र से छत्तीसगढ़ को अलग राज्य बनाया गया और 16 जिले नए राज्य को दिए गए। इस प्रकार मप्र में जिलों की संख्या पुनः 45 हो गई।
2003 में तत्कालीन सीएम उमा भारती ने तीन नए जिले अनूपपुर, बुरहानपुर व अशोक नगर बनाए। जिससे जिलों की संख्या बढ़कर 48 हो गई। 2008 में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने अलीराजपुर और सिंगरौली दो नए जिले बना दिए। जिससे जिलों की संख्या बढ़कर 50 हो गई।
सीएम शिवराज सिंह ने 16 अगस्त 2013 में एक नया जिला आगर मालवा और अक्टूबर 2018 में एक और नया जिला निवाड़ी बनाया। जिससे मप्र में जिलों की संख्या बढ़कर 52 हो गई।