
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- रीवा
- /
- रीवा में महाकुंभ...
रीवा में महाकुंभ श्रद्धालुओं से अवैध वसूली पर एक्शन, ठेका रद्द, FIR के आदेश

रीवा में प्रयागराज महाकुंभ जा रहे श्रद्धालुओं से अवैध वसूली करने वालों पर नगर निगम ने एक्शन लिया है। नगर निगम कमिश्नर सौरभ सोनवड़े ने इस मामले में FIR दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।
सोशल मीडिया पर हुआ था वीडियो वायरल
कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें नगर निगम सीमा में एंट्री के नाम पर श्रद्धालुओं के वाहनों से अवैध वसूली होते दिखाया गया था। इस वीडियो के वायरल होने के बाद नगर निगम ने यह एक्शन लिया है।
टैंपो टैक्सी के नाम पर हो रही थी वसूली
नगर निगम कमिश्नर सौरभ संजय सोनवड़े ने बताया कि श्रद्धालुओं से टैंपो टैक्सी के नाम पर अवैध वसूली की जा रही थी। इस मामले में संबंधित संविदाकार का ठेका रद्द कर दिया गया है। पहले भी यह ठेका रद्द किया गया था, लेकिन ठेकेदार ने हाई कोर्ट से स्टे ले लिया था। लेकिन अब हाई कोर्ट ने स्टे भी हटा दिया है।
नया टेंडर जारी होगा
नगर निगम अब नया टेंडर जारी करेगा और इस बार यह सुनिश्चित किया जाएगा कि श्रद्धालुओं से कोई अवैध वसूली ना हो।
नगर निगम महापौर अजय मिश्रा बाबा ने कहा कि शहर में अवैध वसूली पूरी तरह से बंद है। सिर्फ़ हाथ ठेला व्यापारियों से ₹800 की एकमुश्त राशि लेकर उनका रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है। बाकी किसी से कोई अतिरिक्त राशि नहीं ली जा रही है।