रीवा

एमपी के रीवा में महिला का अपहरण और दुष्कृत्य करने के आरोपी गिरफ्तार

Rewa News
x
एमपी (Madhya Pradesh) रीवा (Rewa) की गढ़ पुलिस ने महिला को बंधक बना कर दुष्कृत्य करने के मामले में दो आरोपियों को पकड़ लिया है।

रीवा की गढ़ पुलिस ने महिला को बंधक बना कर दुष्कृत्य करने के मामले में दो आरोपियों को पकड़ लिया है। आरोपियों को पुलिस द्वारा न्यायालय में पेश किया गया। जहां से न्यायालय के आदेश के बाद आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। आरोपियों के खिलाफ थाने में आईपीसी की धारा 365, 376, 342, 34 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।

पुलिस ने बताया कि गत दिवस क्षेत्र की एक महिला को आरोपियों ने कहा कि उसके पति का एक्सीडेंट हो गया है। आरोपियों की बातों में आकर महिला उनके साथ स्कूटी में बैठ कर चली गई। रास्ते में आरोपियों ने एक अहरी में महिला को बंधक बना कर उसके साथ दुष्कृत्य किया। दूसरे दिन घर पहुंची महिला ने अपनी आपबीती परिजनों को बताई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। इसी कड़ी में बीते दिवस पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया।

ये हैं आरोपी

आरोपियों में नरेन्द्र चिकवा पुत्र रामखेलावन चिकवा 23 वर्ष और मनीष चिकवा पुत्र सूर्यकांत चिकवा 24 वर्ष दोनो निवासी कटरा गढ़ शामिल है।

वर्जन

महिला को बंधक बना कर दुष्कृत्य करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा है। आरोपियों को पुलिस द्वारा न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

आरके गायकवाड़ थाना प्रभारी गढ़

Next Story