
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- रीवा
- /
- MP में 6 IAS...
MP में 6 IAS अधिकारियों का तबादला, List हुई जारी, सौरभ संजय सोनवडे होगे रीवा के नए जिला पंचायत CEO

jila panchayat ceo rewa
MP IAS Transfer 2023: प्रदेश में एक बार फिर 6 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। जारी की गई सूची में मध्य प्रदेश के रीवा जिले के जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के रूप में सौरभ संजय सोनवणे को भेजा गया है। वहीं प्रदेश के अन्य कई अधिकारियों का तबादला किया गया है।
जाने किसे कहां भेजा गया
जानकारी के अनुसार राज्य शासन द्वारा जारी किये गये आदेश में कई आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। जारी की गई सूची कुछ इस प्रकार है।
सौरभ संजय सोनवणे को रीवा जिला पंचायत का मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनया गया है। इसके पहले सौरभ संजय सोनवणे मुख्य कार्यपालन आधिकारी जिला पंचायत नसिंहपुर थे।
इसी तरह राजीव रंजन मीना को प्रबंध संचालक मध्य प्रदेश खनिज निगम और खनिज साधन विभाग को अतिरिक्त प्रभार के रूप में संचालक प्रशासन एवं खनिकर्म संचालनालय भौमिकी एवं खनिकर्म बनया गया है।
इधर स्वप्निल वापखडे को आयुक्त नगर निगम जबलपुर बनाया गया है।
मिशा सिह अपर कलेक्टर उमरिया को अपर कलेक्टर जबलपुर बनाया गया है।
अंजू पवन भदोरिया उप सचिव को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रायसेन बनाया गया है।
2009 बैच के आईएएस राकेश कुमार श्रीवास्तव को अपर सचिव खनिज साधन विभाग से अपर सचिव लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग बना दिया गया है।
सेनिया मीणा उप सचिव को संचालक आदिमजाति क्षेत्रीय विकास योजनाएं बनाया गया है। साथ ही इन्हे अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।
