
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- रीवा
- /
- रीवा व मऊगंज में पकड़े...
रीवा व मऊगंज में पकड़े गये 158 वारंटी, लंबे समय से चल रहे थे फरार

मध्यप्रदेश के रीवा व मऊगंज जिले में पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश पर पुलिस ने रात में विशेष कांबिंग गस्त किया। इस दौरान दोनों जिले की दो सैकड़ा से अधिक पुलिस अधिकारी व कर्मचारी वारंटी के धर पकड़ में जुटे। जिसका नतीजा रहा कि सुबह तक 158 वारंटी धर दबोचे गये। जिन्हें कागजी कार्रवाई पूरी करने के पश्चात न्यायालय में पेश किया गया है। बताया गया है कि ये वारंटी लम्बे समय से फरार थे। वारंटियों को पकड़ने का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
न्यायालय में किया पेश
ज्ञात हो कि रीवा व मऊगंज में सैकड़ों की संख्या में वारंटी लंबे समय से फरार चल रहे हैं। जिनके खिलाफ न्यायालय से स्थायी व गिरफ्तारी वारंट जारी था। बीती रात दोनों जिले की पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। इसकी मॉनीटरिंग एएसपी रीवा अनिल सोनकर व मऊगंज एएसपी विवेक लाल कर रहे थे। दोनों जिले के थाना व चौकी प्रभारियों को टीम के साथ लगाया गया था। रात भर अभियान चला। इस दौरान 62 स्थायी वारंटी व 96 गिरफ्तारी वारंटी पकड़े गये हैं। जिन्हें न्यायालय में पेश किया गया।
200 गुंडा बदमाशों को दी समझाइश
दबिश के दौरान पुलिस ने क्षेत्र के निगरानी शुदा बदमाशों की तस्दीक भी किया। करीब 200 गुंडा बदमाशों को पकड़ा और उन्हें उचित समझाइश दिया। साथ ही बताया कि यदि उनके द्वारा कोई अपराध किया जाता है तो कड़ी कार्रवाई की जायेगी। बताया गया है कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस की रात्रिकालीन कांबिंग गश्त से अपराधियों में दहशत का माहौल निर्मित रहा।
