
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- रीवा
- /
- रीवा में 2 लाख रुपए की...
रीवा में 2 लाख रुपए की 11 पेटी नशीली कफ सिरप जब्त, नशे के कारोबार में लिप्त दो महिलाएं गिरफ्तार

पुलिस के लाख प्रयासों के बावजूद नशे का अवैध कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। जिनके घर की तलाशी के दौरान भारी मात्रा में कोरेक्स भी बरामद की गई है। जिसकी कीमत 2 लाख रुपए के आसपास बताई गई है। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस द्वारा उक्त कार्रवाई को अंजाम दिया गया।
महिलाएं कर रही थीं नशा का कारोबार
एमपी रीवा की सिविल लाइन पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना दी गई कि थाने से चंद दूरी पर ही नशे का अवैध कारोबार किया जा रहा है। जिस पर थाना प्रभारी मामले से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया। इस पर पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने सीएसपी शिवाली चतुर्वेदी के नेतृत्व में टीम बनाई। टीम द्वारा जब मौके पर दबिश दी गई तो वहां से 11 पेटी कोरेक्स बरामद हुई। कार्टून को खोलने पर 1320 नशीली कफ सिरप की शीशी पाई गईं। जिसकी अनुमानित कीमत तकरीबन 2 लाख रुपए बताई गई है। मौके से पुलिस ने दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। जिनके खिलाफ सिविल लाइन थाने में पूर्व में भी कई प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक दोनों महिलाएं लम्बे समय से इस अवैध कारोबार में लिप्त थीं।
एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज
पुलिस द्वारा दोनों महिलाओं के खिलाफ एनडीपीएस के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। सिविल लाइन थाना के उपनिरीक्षक बीआर सिंह के मुताबिक मुखबिर से सूचना मिली की दो महिलाएं घर के अंदर छिपाकर लोगों को नशे का सामान उपलब्ध करा रही हैं। जिसके बाद सोमवार की शाम पुलिस द्वारा मौके पर दबिश दी गई। घर की तलाशी के दौरान 11 पेटी कोरेक्स बरामद की गई है। नशे के इस अवैध कारोबार में लिप्त झल्ली लोनिया पत्नी दिलीप लोनिया और रोशनी लोनिया पत्नी विश्वजीत लोनिया को गिरफ्तार किया गया है। यह दोनों महिलाएं कबाड़ी मोहल्ला की रहने वाली हैं। इन पर पूर्व से भी कई प्रकरण थाने में दर्ज हैं।
