रिलेशनशिप

Chanakya Niti : अति करीबियों से भी नहीं शेयर करनी चाहिए ये 5 बातें

Manoj Shukla
7 May 2021 9:55 PM GMT
Chanakya Niti : अति करीबियों से भी नहीं शेयर करनी चाहिए ये 5 बातें
x
Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य एक महान शिक्षाविद थे। वह राजनीति, कूटनीति के ज्ञाता थे। उन्होंने नीति शास्त्र में मनुष्य के जीवन के लगभग हर पहलुओं को स्पर्श किया है। जिसमें मनुष्य के जन्म, विवाह, धन, वैभव व्यापार सहित तमाम बातें शामिल हैं।

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य एक महान शिक्षाविद थे। वह राजनीति, कूटनीति के ज्ञाता थे। उन्होंने नीति शास्त्र में मनुष्य के जीवन के लगभग हर पहलुओं को स्पर्श किया है। जिसमें मनुष्य के जन्म, विवाह, धन, वैभव व्यापार सहित तमाम बातें शामिल हैं। साथ ही आचार्य ने जीवन के तमाम समस्याओं का हल भी बताया हैं।

Chanakya Niti : अति करीबियों से भी नहीं शेयर करनी चाहिए ये 5 बातेंनीति शास्त्र में आचार्य ने एक श्लोक के माध्यम से बताया कि मनुष्य को कुछ बातें गुप्त रखनी चाहिए। इन बातों को अपने अति करीबियों से भी नहीं शेयर करनी चाहिए। तो चलिए जानते हैं क्या है आचार्य द्वारा बताई गई वह 5 बातें, आखिर इन्हें शेयर नहीं करने की सलाह आचार्य दिया है।

स्वयं का दुख न करें शेयर

आचार्य कहते है कि मनुष्य को अपना स्वयं का दुख कभी दूसरों से नहीं शेयर करना चाहिए। क्योंकि अगर ऐसा आप करते हैं तो आप हंसी के पात्र बनेंगे। लोगों के सामने जब आप अपना दुख बयां करेंगे तो लोग आपके सामने पहले तो साहनुभूति दिखाएंगे। बाद में मौका मिलते ही इस दुख को लेकर वह हंसी का पात्र आपको बनाएंगे।

प्रेम न करें जाहिर

आचार्य कहते है कि कभी भी अपने प्रेम संबंधों को जाहिर या दूसरों से शेयर नहीं करना चाहिए। यह आपके लिए मुश्किल पैंदा कर सकती हैं।

धन की न करें चर्चा

आचार्य का मत है कि धन से जुड़ी बातें हमेशा व्यक्ति को गुप्त ही रखनी चाहिए। धन के मामलों में किसी पर विश्वास कर पाना मुश्किल होता है।

परिवारिक बुराई से बचें

आचार्य कहते है कि कभी भी दूसरों के सामने परिवार की बुराई नहीं करना चाहिए। क्योंकि आज जो व्यक्ति आपकी बातें सुन रहा है वह भविष्य में इसी बात को लेकर आपको नीचा दिखाने में भी गुरेज नहीं करेगा। इसलिए परिवारिक बुर्रा से खुद को दूर रखें।

आंख मूंदकर न करें भरोसा

आचार्य का मत है कि कभी भी किसी पर आंख मूंदकर भरोसा नहीं करना चाहिए। जो लोग ऐसा करते हैं वह सबसे ज्यादा धोखा खाते हैं। इसलिए सोच-समझकर पर ही किसी पर विश्वास करें।

Next Story