सिंगरौली

Singrauli News : झुग्गी पर गिरी सामंता कंपनी की दीवार, 5 लोग दबे, 2 की मौत, 3 गंभीर रूप से घायल

Singrauli News : झुग्गी पर गिरी सामंता कंपनी की दीवार, 5 लोग दबे, 2 की मौत, 3 गंभीर रूप से घायल
x
Singrauli / सिंगरौली। समुचे विध्य में हो रही लगातार बारिश से आम जन जीवन प्रभावित हो रहा है। नदी नाले उफान पर हैं तो वही कमजोर और कच्चे मकान गिर रहे हैं। सिंगरौली के जयंत चौकी अंतर्गत सामंता कम्पनी के बाउड्री की दीवार के पास बनी झुग्गी पर गिर गई। जिसमें एक ही परिवार के 5 लोग दब गये।

Singrauli / सिंगरौली। समूचे विध्य में हो रही लगातार बारिश से आम जन जीवन प्रभावित हो रहा है। नदी नाले उफान पर हैं तो वही कमजोर और कच्चे मकान गिर रहे हैं। सिंगरौली के जयंत चौकी अंतर्गत सामंता कम्पनी के बाउंड्री की दीवार के पास बनी झुग्गी पर गिर गई। जिसमें एक ही परिवार के 5 लोग दब गये।

जानकारी होते ही पुलिस व प्रशासनिक अमला राहत और बचाव कार्य में लग गया। इस हादसे में 2 मासूम बच्चों की मौत हो गई तो तीन लोग घायल हैं जिनका इलाज चल रहा है।

बाउंड्री की दीवार गिरी

जानकारी के अनुसार शनिवार-रविवार की दरमियानी रात जयंत चौकी इलाके में कंपनी की दीवार एक झुग्गी पर गिर गई। उस झुग्गी मे झारखंड से मजदूरी करने आए भोला मुंडा के परिवार के 5 सदस्य सो रहे थे। हादसे में दीवार के मलवे में परिवार के सभी सदस्य दब गये।

भोला के नीरज मुंडा 10 वर्ष और सनिका मुंडा 2 वर्ष की मौता हो गई। वही भोला, उसकी पत्नी विनीता और 7 साल की बेटी रागिणी मुंडा घायल हुई है। तीनो घायलो की हालत गम्भीर बताई जा रही है।

तीनो घयलो का इलाज जयंत में नेहरू चिकित्सालय में किया जा रहा है। बताया गया हे कि रागिणी की हालत नाजुक बनी हुई है। वही विनीता अभी भी वेंटीलेटर पर है।

Suyash Dubey | रीवा रियासत

Suyash Dubey | रीवा रियासत

News Content SEO Expert

Next Story