राष्ट्रीय

महिला ने मारा मुक्का, घायल हुआ पुलिसकर्मी, मामला दर्ज...

नई दिल्ली। महिला ने गुस्से में आकर पुलिसकर्मी से विवाद करते हुए एक मुक्का मार दिया। महिला का यह मुक्का अचानक से पुलिसकर्मी की नाक पर लगा और वह लहूलुहान हो गया। महिला इनता आक्रोसिक थी कि वह किसी की सुनने के लिए तैयार नही थी। वही घायल पुलिसकर्मी को इलाज के लिए अस्पताल मंे भर्ती करवाया गया है।

इस पूरे मामले की एक छोटी सी वहज है। महिला की गाडी नो पार्किग एरिया में खडी थी। ऐसे में वहां तैनात यातायात पुलिसकर्मी एएसआई अनिल कुमार ने सोनाली यादव की गाडी का चालान काट दिया। लेकिन इस बात की जानकारी जैसे ही महिला केा हुई वह आपा खोते हुए पुलिसकर्मी से जा भिडी।

बातचीत से शुरू हुआ मामले पर महिला ने पुलिसकर्मी अनिल कुमार पर हांथ उठाते हुए उस पर एक मुक्का जड़ दिया। जो अनिल की नाक में लगने से वह खून से लथपथ हो गया। अनिल को अन्य पुलिसकर्मीयों द्वारा एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जाता है कि महिला सोनाली की गाडी जीबी पंत अस्पताल के गेट पर खड़ी गाड़ी थी ऐसे में अनिल ने उसका चालान काट दिया था। इसी बात को लेकर सोनाली यादव गुस्से में आगई और मारपीटी की। वही बताया जाता है कि वह चालान काटने वाली मशीन तोड़कर अनिल की वर्दी भी फाड़ दी।

वही शिकायत के बाद आईपी एस्टेट थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर सोनाली को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि बाद में उसे जमानत पर छोड़ दिया गया। सोनाली यूपी के फिरोजाबाद की रहने वाली है। अपने एक साल के बेटे का इालाज करवाने दिल्ली आई थी। उसके बेटे को दिल की बीमारी है।

Next Story