राष्ट्रीय

Weather Report / एक नजर मौसम पर, इन राज्यों में घिरे रहेंगे बादल, यहाँ गरज के साथ हो सकती है वर्षा

Aaryan Dwivedi
24 March 2021 1:12 PM
Updated: 13 May 2022 5:14 AM
Weather Report / एक नजर मौसम पर, इन राज्यों में घिरे रहेंगे बादल, यहाँ गरज के साथ हो सकती है वर्षा
x
Weather Report / राष्ट्रीय राजधानी दिल्‍ली के अलावा मुम्‍बई, चेन्‍नई ,चंडीगढ ,हैदराबाद में आज आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरे रहने का अनुमान है। दिल्‍ली में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार देहरादून में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ वर्षा या आंधी आ सकती है। 

मुम्‍बई में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आस पास रहने का अनुमान है। न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।चन्नई में अधिकतम तापमान लगभग 34 डिग्री सेल्सियस रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार श्रीनगर में गरज के साथ वर्षा का अनुमान है। तापमान 5 और 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान रहेगा। जम्‍मू में भी गरज के साथ वर्षा हो सकती है। तापमान 13 से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। लेह में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और अधिकतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान शून्य से 02 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया।

Next Story