राष्ट्रीय

UP Police Constable Vacancy 2023: इतिहास में पहली बार 52699 सिपाहियों की होगी सीधी भर्ती

UP Police Constable Vacancy 2023: इतिहास में पहली बार 52699 सिपाहियों की होगी सीधी भर्ती
x
UP Police Constable Vacancy 2023: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड 52,699 सिपाहियों की सीधी भर्ती करने जा रहा है। प्रदेश पुलिस के इतिहास में यह सबसे बड़ी भर्ती होगी।

UP Police Bharti 2023 News: यूपी के युवाओं के लिए सुनहरा मौका सामने आने वाला है। उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक, लिखित परीक्षा और भर्ती से संबंधित अन्य कार्यों के लिए कार्यदायी संस्था के चयन की निविदा 15 जुलाई तक प्रकाशित कर दी जाएगी।

Uttar Pradesh Police Constable Vacancy 2023

मिली जानकारी के अनुसार संस्था का चयन होने के बाद इस वर्ष के अंत तक लिखित परीक्षा कराई जाएगी। पहले 35,757 पदों पर भर्ती होनी थी, लेकिन कार्यदायी संस्था का चयन न होने की वजह से पिछले 10 महीने से इस संबंध में कार्यवाही शुरू नहीं हो सकी।

UP Police Bharti 2023: 52,699 सिपाहियों की होगी सीधी भर्ती

मीडिया रिपोर्ट्स के आसार दो कंपनियों के भर्ती परीक्षा कराने में रुचि दिखाने के बाद अब 52,699 सिपाहियों की सीधी भर्ती के संबंध में कार्यवाही आगे बढ़ाने की कवायद शुरू हुई है।

बीते नवंबर में सिपाही के 35,757 पदों पर सीधी भर्ती के लिए कार्यदायी संस्था का चयन करने की निविदा जारी हुई थी। इसमें केवल टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) ने ही हिस्सा लिया। इस वजह से निविदा निरस्त करनी पड़ी। बाद में नकल माफिया और सॉल्वर गैंग की परीक्षा में सेंधमारी के डर से टीसीएस ने अपने हाथ खींच लिए थे।

25 लाख आवेदन आने की उम्मीद

सीधी भर्ती के लिए करीब 25 लाख आवेदन आने की उम्मीद है। इससे पहले सिपाही भर्ती की परीक्षाओं में भी 23 लाख अभ्यर्थी आवेदन कर चुके हैं। इस बार अधिक पदों की वजह से ज्यादा अभ्यर्थियों के शामिल होने की उम्मीद है।

Next Story