राष्ट्रीय

UP Monsoon 2023: उत्तर प्रदेश में तेज बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट!

UP Monsoon 2023: उत्तर प्रदेश में तेज बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट!
x
UP Monsoon 2023 / UP Mei Mansun Kab Ayega: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के नागरिको के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है।

UP Monsoon 2023 / UP Mei Mansun Kab Ayega: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के नागरिको के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। उत्तर प्रदेश मौसम विभाग (Uttar Pradesh Weather Department) ने आगामी 25 जून को पूरे उत्तर प्रदेश में भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है। वेदर डिपार्टमेंट के अनुसार दक्षिणी-पश्चिमी मानसून पूर्वी यूपी में दो से तीन दिन में दाखिल हो सकता है। स्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं।

Uttar Pradesh Weather Forecast 2023

फिलहाल हवा का रुख बदलने और बदली से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों से ग्रीष्मलहर का प्रकोप खत्म हो गया है। चक्रवातीय तूफान बिपारजॉय के अवशेष के रूप में अब मध्य यूपी के ऊपर कम हवा का दबाव क्षेत्र बना है। इस वजह से राज्य के विभिन्न हिस्सों में बारिश हो रही है।

जानकारी के अनुसार बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश में सर्वाधिक 24 सेमी बारिश कन्नौज के छिबरामऊ में रिकार्ड की गई। मैनपुरी में 13, एल्गिनब्रिज बाराबंकी में 11, भोगांव मैनपुरी में 10, तिर्वा कन्नौज में 8, तरबगंज गोण्डा में 7, कैसरगंज बहराइच में 7, गोण्डा सदर, बाराबंकी की फतेहपुर तहसील, कर्नलगंज, एटा इटावा के भर्थना में 5-5 सेमी बारिश हुई।

सर्वाधिक 24 सेमी बारिश छिबरामऊ में पूरे प्रदेश में बुधवार को सर्वाधिक बारिश कन्नौज के छिबरामऊ में हुई। कानपुर में रात 12 से शाम 05 बजे तक 44.6 मिमी बारिश हुई। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार गुरुवार भी बारिश होगी। मेरठ में बुधवार को 14.3 मिमी बारिश हुई जो जून की सबसे अच्छी बारिश है। सहारनपुर, मुजफ्फरनगर- शामली में मौसम सामान्य रहा जबकि बुलंदशहर, बिजनौर और हापुड़ में बूंदाबांदी से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। गोरखपुर में मंगलवार की रात में 4 मिमी बारिश हुई। इससे 14 दिन बाद लू से राहत मिली। मुरादाबाद में सुबह मद्धिम झोंकों संग बादल रिमझिम फुहारों के रूप में बरसे। बरेली में 24 घंटे के अंदर 18 मिमी से अधिक बारिश हुई। अगले पांच दिन भी बारिश के आसार हैं।

Next Story