राहत की खबर : कोरोना मरीजों में गिरावट, पिछले 24 घंटो में मिले इतने नए मामले, जाने मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ का हाल..
India Latest Corona Updates : देश भर में कोरोना के कारण हाहाकार मचा हुआ है। इस बीच कोरोना से जुडी रहत भरी खबर है। कोरोना के केसेस में मंगलवार को गिरावट देखी गयी है। पिछले हफ्ते दैनिक मामले 4 लाख प्रति दिन तक पहुंच गए थे। ऐसे में कोरोना मरीजों में हलकी गिरावट आई है।
मिले इतने नए मरीज
भारत में पिछले 24 घंटे में COVID19 के 3,57,229 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,02,82,833 हुई। वहीं सोमवार को 3,68,147 नए मरीज सामने आये थे। 3,449 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 2,22,408 हो गई है।
देश में अब 34 लाख एक्टिव केस
देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 34,47,133 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,66,13,292 है।
अब तक 15 करोड़ से अधिक को लगी वैक्सीन
देश में कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 15,89,32,921 हो गया है।
Chhattisgarh Corona Update :
छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में COVID-19 के 15,274 नए मामले सामने आए हैं। 1,088 लोग डिस्चार्ज हुए और 266 लोगों की मृत्यु दर्ज़ की गई।
सक्रिय मामले (Chhattisgarh Corona Active Cases) : 1,20,977
कुल मृत्यु (Chhattisharh Total Death Toll) : 9,275
Madhya Pradesh Corona Updates :
मध्य प्रदेश में सोमवार को COVID-19 के 12,062 नए मामले सामने आए हैं। 13,408 लोग डिस्चार्ज हुए और 93 लोगों की मृत्यु दर्ज़ की गई।
अब प्रदेश में सक्रिय मामले (MP Corona Active Cases) : 85,750
कुल मामले: 6,00,430
कुल मृत्यु (MP Total Death Toll) : 5,905