
वंदे भारत ट्रेन ने दिखाया कमाल, महज इतने समय में दिल्ली से आगरा का सफर किया पूरा

Vande Bharat Train Speed Test: भारत में हाईस्पीड ट्रेन को धरातल पर उतारने के लिए रेलवे विभाग लगातार लगा है। इसी के तहत वंदे भारत ट्रेन को ट्रायल के लिए दिल्ली से आगरा के बीच चलाया गया है। जिसमें ट्रेन की रफ्तार से हर कोई खुश रहा। बताया जा रहा है कि 180 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलाई गई वंदे भारत ट्रेन में रखी ग्लास तक नही हिली। जिससे माना जा रहा है कि जल्द ही यह वंदे भारत ट्रेन यात्रियों के लिए सुविधा देने लगेगी।
दिल्ली-आगरा के बीच पहली हाई स्पीड ट्रेन
6 सितंबर को वंदे भारत ट्रेन नई दिल्ली से आगरा सेक्शन के बीच चलाई गई और यह पहली हाई स्पीड ट्रेन है. जो दोपहर 3.53 मिनट पर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से आगरा कैंट के लिए निकली. ये ट्रेन 5.11 मिनट पर मथुरा जंक्शन होते हुए 5.40 मिनट पर आगरा कैंट पहुंची. 16 कोच वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को ये सफर करने में 1 घंटे 47 मिनट लगा।
एमपी से भी जुड़ेगी वंदे भारत ट्रेन
इस ट्रायल के बाद संभावना है कि सब कुछ अच्छा रहा तो आगामी समय में रेल विभाग एमपी के भोपाल से वंदे भारत ट्रेन को चला सकता हैं। यह ट्रेन शताब्दी एक्सप्रेस की जगह चलाई जा सकती है।
