![](/images/clear-button-white.png)
Sahara India Latest Update 2023: सहारा निवेशकों को लेकर आई बड़ी खबर! फटाफट जाने
![saharasahara saharasahara](https://www.rewariyasat.com/h-upload/2023/02/05/61947-sahara.webp)
sahara
Sahara India Latest Update 2023: सहारा इंडिया के वह निवेशक जो पैसे के इंतजार में हैं उनके लिए एक बड़ी खुशखबरी है। सरकार द्वारा उठाए गए कदम को देखते हुए माना जा रहा है कि अब अवश्य ही सहारा निवेशकों को उनका पैसा वापस मिल जाएगा। जानकारी मिल रही है कि शेयर बाजार को रेगुलेट करने वाली संस्था सेबी ने सुब्रत राय और उसके तीन अन्य लोगों के बैंक और डीमैट अकाउंट को कुर्क करने का आदेश दिया है।
इनके खाते हुए कुर्क Sahara India Latest Update 2023
मिली जानकारी के अनुसार सेबी ने सहारा समूह की दो कंपनियों द्वारा वैकल्पिक रूप से पूर्ण परिवर्तनीय ऋण पत्रों को जारी करने में मापदंडों का उल्लंघन पाया है। ऐसे में 4 व्यक्तियों के खिलाफ कार्यवाही की गई है। जिसमें सुब्रत राय के अलावा अशोक राय चौधरी, रवि शंकर दुबे और वंदना भार्गव के बैंक और डीमैट के खाते कुर्क किए गए हैं।
म्यूच्यूअल फंड को निर्देश जारी Sahara India Latest Update 2023
इस पूरी प्रक्रिया के साथ ही सेबी ने सभी बैंकों, डिपॉजिटरी, और म्यूच्यूअल फंड को निर्देशित किया है कि वह सहारा सुब्रत राय और तीन अन्य खातों में कोई डेबिट न होने दें। यह रोक लगाते हुए कहा है कि इसमें क्रेडिट की अनुमति दी गई है। यह फैसला दिसंबर जनवरी के दौरान सहारा समूह की फर्म सहारा हाउसिंग इन्वेस्टमेंट कारपोरेशन तथा सहारा इंडिया रियल एस्टेट कारपोरेशन को दो डिमांड नोटिस जारी करने के बाद दिया गया।
जिन निवेशकों का पैसा सहारा इंडिया में मेच्योरिटी के बाद भी फंसा हुआ है वह लगातार परेशान हैं। इनके द्वारा लगातार शासन प्रशासन पर धरना प्रदर्शन आंदोलन कर दबाव बनाया जा रहा है। वहीं देश के जनप्रतिनिधियों के द्वारा भी केंद्रीय गृहमंत्री के साथ ही विभागीय अधिकारियों को आवेदन पत्र सौंप रहे हैं। ऐसे में सरकार ने बड़ा कदम उठाया है।
![Sandeep Tiwari | रीवा रियासत Sandeep Tiwari | रीवा रियासत](https://www.rewariyasat.com/h-upload/2022/01/20/15382-sandeep-tiwari.webp)