
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भाषण दे रही थीं, बत्ती गुल हो गई! फिर जो हुआ वो जान लीजिये

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के भाषण के बीच बत्ती गुल: देश की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के भाषण के दौरान बत्ती गुल हो गई (Light went off during President Draupadi Murmu's speech) करीब 9 मिनट तक लाइट बंद रही.राष्ट्रपति मुर्मू ओडिशा के मयूरभंज जिले के बारीपदा में राष्ट्रपति महाराजा श्रीराम चंद्र भंजदेव यूनिवर्सिटी के 12वें दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए पहुंची थीं. जब उन्होंने भाषण देना शुरू किया तो लाइट चली गई.
राष्ट्रपति के भाषण में बत्ती गुल
राष्ट्रपति महाराजा श्रीराम चंद्र भंजदेव यूनिवर्सिटी के 12वें दीक्षांत समारोह के दौरान भाषण दे रही थीं. दोपहर 11:56 बजे बत्ती गुल हो गई और करीब 9 मीनट बाद 12:5 बजे वापस आई. इस दौरान ऑडोटोरियम में अँधेरा छा गया और AC पंखे भी बंद हो गए.
फिर क्या हुआ?
राष्ट्रपति ने जैसे भाषण शुरू किया कुछ ही देर में बत्ती चली गई. लेकिन उन्होंने अपना भाषण नहीं रोका।मगर उनका माइक काम कर रहा था. लोग उन्हें सुन रहे थे. बीच भाषण में जब बत्ती गुल हुई तो राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा- लगता है बिजली हमारे साथ लुका छिपी खेल रही है.
बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ओडिशा के मयूरभंज जिले के रायरंगपुर की रहने वाली हैं. उन्हें यहां के लोग माटी की बेटी कहकर सम्बोधित करते हैं.
कुलपति ने माफ़ी मांगी
इस घटना के बाद यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर ने राष्ट्रपति से माफ़ी मांगी। उन्होंने कहा- मैं इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना के लिए खुद को दोषी मानता हूं। हम इसके लिए शर्मिंदा हैं। हम निश्चित रूप से घटना की जांच करेंगे और घटना के लिए जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा- राज्य सरकार के स्वामित्व वाली औद्योगिक विकास निगम लिमिटेड ने इस आयोजन के लिए जनरेटर की आपूर्ति की थी। हम उनसे इसके बारे में बात करेंगे।
इस घटना पर टाटा पावर, नॉर्थ ओडिशा पावर डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड के सीईओ भास्कर सरकार ने बताया कि बिजली के तारों में कुछ खराबी होने की वजह से यह गड़बड़ी हुई थी।
