
PM Kisan Nidhi: ऐसे किसानो को ढूढ़ रही सरकार, जारी किया अपडेट, 3 महीने में वापस करे पैसा

PM Kisan Samman Nidhi: उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश के सभी जिला अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अपात्र किसानो से पीएम किसान सम्मान निधि की राशि वापस ली जाए। इसके लिए 3 महीने का समय किया गया। अगर इस अवधि में अपात्र किसानों द्वारा ली गई सम्मान राशि वापस नहीं की जाती तो उन पर कार्यवाही की जाएगी।
यूपी में है तीन लाख से ज्यादा अपात्र
सरकार द्वारा तैयार किए गए आंकड़े के अनुसार उत्तर प्रदेश में तीन लाख से ज्यादा अपात्र किसान हैं। पात्रता न होने के बाद भी इन तीन लाख किसानों द्वारा पीएम किसान सम्मन निधि का लाभ लिया है। किसानों के लिए सरकार ने 3 महीने का समय वसूली के लिए निर्धारित किया है। यह वसूली किस्तों में की जाएगी।
कितना मिलता है लाभ
जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से देश के हर किसानों को वर्ष भर में 6000 रुपए दिए जाते हैं। हर 4 महीने में 2000 रुपए की किस्त किसानों के बैंक खाते में डाली जाती है।
केवाईसी आवश्यक
किसानों से 31 मई तक हर हाल में ई-केवाईसी करवाने के लिए कहा है। बताया गया है कि 11वीं पीएम सम्मान निधि किस्त के इंतजार में बैठे किसान जल्दी से जल्दी केवाईसी करवा ले। अन्यथा 11वीं किस्त अटक सकती है।
कौन है अपात्र
पीएम किसान सम्मान निधि घोषणा के समय ही पात्रता के लिए प्राथमिकता तय कर दी गई थी। बताया गया था की जो इनकम टैक्स अदा करते हैं। साथ ही जिन्हें पेंशन मिलती है वह पीएम किसान सम्मान निधि के लिए पात्र नहीं होंगे। इसके बाद भी कई लोगों ने अपने नाम जुड़वा कर सम्मान निधि का गलत ले लिया है।
वही बताया गया है कि कई किसानो के फर्जी नाम जुड़वाकर उनके खाते से पैसे निकाले जा रहे हैं। कई जगह से पता चला है कि मृतक किसानों के नाम से भी खाते अभी संचालित हैं और उनसे पैसे निकाले जा रहे हैं।