
PCS PROMOTION 2023: 11PCS अधिकारी को मिली पदोन्नति, देखें List

UP PCS PROMOTION 2023: उत्तर-प्रदेश के पीसीएस अधिकारियों को बड़ा लाभ दिया गया है। जारी आदेश के तहत ऐसे 11 पीसीएस अधिकारियों को समयमान-वेतनमान का लाभ देने के साथ ही उन्हे पदोन्नति किया गया है। उन्हे अलग-अलग जिलों में पदस्थ किया गया है।
सभी अधिकारियों के पदोन्नति का शासनादेश नियुक्ति विभाग की ओर से जारी किया गया है। नियुक्ति विभाग के विशेष सचिव मदन सिंह की ओर से ही आदेश जारी किया गया है।
जिसमें राज्यपाल उत्तर प्रदेश की ओर से पदोन्नति का आदेश दिया गया है। सभी को बढ़ा हुआ पद मान अगले माह से मिलने लगेगा।
इन्हे मिला लाभ
ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी बहराइच, रमेश यादव औरैया, पंकज कुमार, कासगंज, राहुल कश्यप हरदोई, अंजुम अलीगढ़ विकास प्राधिकरण, मंगलेश दुबे बलरामपुर, दीपेंद्र यादव कौशम्बी, प्रकाश चंद्र मथुरा प्रसून द्विवेदी नोएडा, डॉ. संतोष कुमार उपाध्याय ललितपुर एवं ज्योत्सना बंधु को इटावा में पदस्थ किया गया है।
