
किसानो की बल्ले-बल्ले, सरकार दे रही कचड़े से पैसा कमाने का मौका, जाने

UP Parali Karidi Yojana: पराली का नाम सुनते ही लोगों के जहन में धुआं और प्रदूषण का अहसास होने लगता है। लेकिन अब यह पराली राज्य सरकार की मदद से किसानों के आमदनी का एक बड़ा जरिया बनने जा रहा है। हरियाणा प्रदेश के साथ ही अब उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में पराली की खरीदी शुरू हो गई है। एक एक खेत की पराली बेचकर किसान 15 से 20 हजार रुपए तक कमा रहे हैं। साथ ही सरकार किसानों को जागरूक करने में लगी हुई हैं कि वह पराली जलाये नहीं बल्कि इसे सरकार को बेच दे।
एजेंसियां खरीद रही पराली
पराली प्रबंधन के दृष्टिकोण से एक ओर जहां हरियाणा सरकार पराली की खरीदी में लगी हुई है। वहीं अब उत्तर प्रदेश सरकार भी पराली खरीदने के लिए इंडियन आयल कारपोरेशन समेत कई निजी कंपनियो को काम दे रही है। यह कंपनियां पराली की खरीदी कर किसानों को मालामाल कर रही हैं।
कितने में बिक रही पराली
उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में 200 प्रति क्विंटल के हिसाब से किसानों से पराली की खरीदी की जा रही है। वहीं अगर किसान खेत से ही पराली बेचना चाहता है तो 150 रुपए प्रति क्विंटल की दर से पराली की खरीदी की जा रही है।
कृषि विभाग से करें संपर्क
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसानों से अपील करते हुए कहा है कि वह पराली न जलाएं। आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश के अन्य कई जिलों में भी पराली की खरीदी की जाने की व्यवस्था की जाएगी। प्रदेश के जिन जिलों में पराली की खरीदी शुरू हो गई है वहां के किसानों से अपील की गई है कि वह अगर अपने खेत की पराली बेचना चाहते हैं तो कृषि विभाग से संपर्क करें।
