
अब इस रूट पर दौड़ेगी वंदे भारत ट्रेन, यात्रियों का सफर होगा सुगम, फटाफट से चेक करें कहीं आपके राज्य में तो नहीं शुरू हो रही सर्विस

रेलवे। रेल मंत्रालय यात्रियों की सुविधा का बिस्तार लगातार कर रहा है। उसी के तहत वंदे भारत ट्रेन की सुविधा जल्द-से-जल्द देने के लिए लगा हुआ है। खबरों के तहत संभावना है कि दिसंबर माह में वंदे भारत ट्रेन एक तेलंगाना एवं दूसरी बिहार रूट पर चलाई जा सकती है। इसके लिए रेल विभाग तेजी से काम कर रहा है।
तैयार हो रही दो ट्रेन
वंदे भारत एक्सप्रेस का निर्माण आईसीएफ चेन्नई में तेजी से किया जा रहा है, जहां दो ट्रेनो का निर्माण कार्य लगभग पूरा होने को है और दोनों ट्रेन अब यात्रियों के लिए पटरियों पर उतारने की तैयारी की जा रही है, जो कि तेलंगाना और बिहार में चलाई जा सकती है, दरअसल ये दोनों ही रेल मार्ग काफी व्यस्त मार्गो में सुमार है। यही वजह है कि यंहा हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेन की सुविधा देने की तैयारी है।
इन 5 रूटों में चल रही वंदे भारत ट्रेन
रेल मंत्रालय ट्रेनो का आधुनिकीकरण कर रहा है। उसी के तहत हाई स्पीड ट्रेन यानी वंदे भारत एक्सप्रेस चलाई जा रही है, हांलाकि अभी महज 5 वंदे भारत ट्रेन ही सेवा दे रही है, जो कि पहली वंदेभारत नई दिल्ली-वाराणसी के बीच, दूसरी नई दिल्ली-श्री वैष्णो देवी माता कटरा, तीसरी गांधीनगर से मुंबई, चौथी नई दिल्ली से अंब अंदौरा स्टेशन हिमाचल और पांचवीं चेन्नई-मैसूरू के बीच चल रही है, तो वही अब बिहार और तेलंगाना रूट में चलाए जाने की तैयारी की जा रही है।
सुरक्षा कवच से लैंस है वंदे भारत ट्रेन
जो नई वंदे भारत ट्रेन चलाई जा रही है, इसमें कई तरह की आधुनिक सुविधाएं बनाई गई है, यू कंहा जाए कि सुरक्षा कवच से यह ट्रेन लैस हैं। यह महज 52 सेंकड़ में 100 किमी की रफ्तार पकड़ लेती है। इसमें सीसीटीवी कैमरे, वैक्यूम टॉयलेट सहित कई अन्य आधुनिक सुविधाएं बनाई गई है।
