राष्ट्रीय

Mulayam Singh Yadav Death: नहीं रहे नेताजी, 82 साल की उम्र में सपा नेता मुलायम सिंह यादव ने ली अंतिम सांस

Suyash Dubey | रीवा रियासत
10 Oct 2022 4:54 AM
Updated: 10 Oct 2022 5:12 AM
Mulayam Singh Yadav Death News
x
Mulayam Singh Yadav Death News: यूपी से एक बड़ी खबर सामने आ रही है।

Mulayam Singh Yadav Death News: यूपी से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दें कि यूपी (Uttar Pradesh) के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा प्रमुख मुलायम यादव (Mulayam Singh Yadav) का 82 वर्ष कि आयु मे गुरुग्राम (Gurugram) के मेदांता अस्पताल में आज सुबह 8:16 बजे अंतिम सांस ली।

बताया जा रहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को 22 अगस्त को सांस लेने में तकलीफ और लो ब्लड प्रेशर की शिकायत के बाद मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तबीयत में सुधार न होने के चलते हो रहा था और 1 अक्टूबर की रात को आईसीयू में शिफ्ट किया गया था।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यहां डॉक्टरो का पैनल उनका इलाज कर रहा था। कई दिनों से मुलायम यादव कि तबियत मे गडबड़ी चल रही थी। कई बड़े नेता मुलायम यादव को देखने मेदांता हॉस्पिटल पहुंचे थे।

Next Story