
कोरोना महामारी के चलते अबतक 100 से अधिक पत्रकारों ने गवाई जान, अप्रैल में गई 52 पत्रकारों की जान

भारत में कोरोना महामारी की दूसरी वेव के चलते देश में पिछले कुछ दिनों में 3 लाख से अधिक नए मामले सामने आ रहे है। देश में अब एक्टिव केस 30 लाख से अधिक हो चूका है। भारत में कोरोना से 200,000 से अधिक लोगो की मृत्यु हो चुकी है।
अप्रैल 2021 भारत में पत्रकारों के लिए सबसे बुरा रहा है, जिसमें केवल 28 दिनों में 52 मौतें हुई हैं। इसका तात्पर्य यह है कि इस महीने में औसतन दो पत्रकारों की रोज मौत हुई है। दिल्ली स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ परसेप्शन स्टडीज द्वारा किए गए एक अध्ययन के अनुसार, 1 अप्रैल, 2020 और 28 अप्रैल, 2021 के बीच 101 पत्रकारों ने COVID-19 महामारी से अपनी जान गवाई है।
यह भी पढ़े: Bharat Biotech ने राज्यों के लिए COVAXIN के दाम में की कटौती, अब होगी इतनी कीमत
1 अप्रैल, 2020 से 28 अप्रैल, 2021 तक 101 पत्रकारों की कोरोना से मृत्यु हो चुकी है। जबकि 1 जनवरी, 2021 से 28 अप्रैल, 2021 तक 56 पत्रकारों ने अपनी जान कोरोना से गवाई है जिसमे से 52 पत्रकारों की मृत्यु अकेले 2021 के अप्रैल 28 तक हुई है।
उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा 19 पत्रकारों ने जान गवाई जबकि महाराष्ट्र और तेलंगाना में 13 और 17 पत्रकारों की कोरोना से मृत्यु हुई।